एक्सप्लोरर

Maharashtra: आतंकवाद से जुड़े मामले में महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, ठाणे समेत कई ठिकानों पर रेड   

Maharashtra ATS Raid: एटीएस ने जिस साकिब नाचन के ठिकानों पर छापेमारी की है. वह प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का पदाधिकारी रह चुका है. 2 आतंकी मामलों में सजायाफ्ता है. 

Maharashtra ATS News: महाराष्ट्र ATS ने एक समन्वित कार्रवाई में मुंबई, ठाणे, भिवंडी और अन्य जिलों में 15 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठन सिमी (SIMI) के पूर्व पदाधिकारी और आईएसआईएस महाराष्ट्र मॉड्यूल केस के मुख्य आरोपी साकिब नाचन के ठिकानों सहित उसके संपर्क में रहे कई अन्य संदिग्धों के खिलाफ की गई. छापेमारी केवल साकिब नाचन तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके संपर्क में रहे या उससे जुड़े अन्य संदिग्धों पर भी एजेंसी की नजर है.

भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से जुड़े तथाकथित आतंकी के खिलाफ महाराष्ट्र एटीएस (ATS) ने ठाणे के पडघा में बड़ी छापेमारी की है. एटीएस की टीम ने आईएसआईएस से जुड़े साकिब नाचन के घर पर भी छापेमारी कर रही है.  बता दें कि प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का पदाधिकारी रह चुका साकिब पहले भी 2 आतंकी मामलों में सजायाफ्ता है. 

मुलुंड बम धमाके में शामिल होने का भी आरोप  

साल 2002-2003 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन विले पार्ले और मुलुंड बम धमाका मामलों में शामिल होने का आरोप है. इन आतंकी वारदातों में कई लोगों की जान गई थी. आरोप है कि साल 2017 में अपनी सजा पूरी करने के बाद से वह दोबारा कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल हो गया.

3 दिन पहले ATS ने युवक को किया था गिरफ्तार

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र एटीएस ने तीन दिन पहले भी गुप्ता सूचना के 27 साल के इंजीनियन रविंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया था. वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पीआईओ के संपर्क में था. आरोपी युवक ने भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित संवेदनशील और गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया के जरिए पीआईओ के एजेंट से साझा की थी. रविंद्र वर्ता सुरक्षा क्षेत्र से जुड़ी निजी कंपनी से काम करता है. 

महाराष्ट्र एटीएस की जांच में इस मामले में सामने आया कि यह युवक नवंबर 2021 में फेसबुक के जरिए एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में आया था. इसके बाद मई 2023 तक उसने सोशल मीडिया के जरिए गोपनीय साझा की. 

साकिब नाचन, जो रवीश, खालिद और साकिब जैसे नामों से भी जाना जाता है को 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि वह आईएसआईएस के भारत मॉड्यूल में 'अमीर-ए-हिंद' था और उसने युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल किया. केस से जुड़े कई आरोपियों ने नाचन को अपना वैचारिक नेता मानते हुए उससे 'बैअत' ली थी.

तिहाड़ जेल में हैं साकिब

विदेशी आईएसआईएस संचालक जो अबू सुलेमान, अबू सुल्तान और मोहम्मद भाई जैसे नामों से पहचाना गया, नाचन के सीधे संपर्क में था. नाचन ने ही अन्य सदस्यों को शपथ दिलवाई और साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई. फिलहाल, साकिब नाचन तिहाड़ जेल में बंद है. जबकि उसका बेटा शमील नाचन भी इसी केस में गिरफ्तार किया गया था.

मुकदमा दर्ज

रविंद्र वर्मा से पाकिस्तानी एजेंट ने महिला बनकर फेसबुक पर दोस्ती की शुरुाआत की थी. फिर अहम जानकारियां उससे हासिल कर रहा था. आरोपी को एटीएस ने अदालत में पेश किया था. अदालत ने फिलहाल आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. उसके खिलाफ गुप्ता सूचना लीक करने के साथ बीएनएस की कई धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के भाषण पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'आपको पंडित नेहरू का...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के भाषण पर संजय राउत बोले, 'आपने शांति और विकास को कहां छुपाकर रखा है'
Baramati Bypolls: सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव में कौन खड़ा होगा? बारामती से आई चौंकाने वाली खबर
सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव में कौन खड़ा होगा? बारामती से आई चौंकाने वाली खबर
महाराष्ट्र में लोकसभा सीटें 48 से बढ़कर 72 होने की संभावना, 2029 चुनाव तक हो सकता है बड़ा बदलाव
महाराष्ट्र में लोकसभा सीटें 48 से बढ़कर 72 होने की संभावना, 2029 चुनाव तक हो सकता है बड़ा बदलाव
Maharashtra News: बाघों की मौत पर बड़ा खुलासा, 12 साल में 298 मौतें, इंसानी लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त
महाराष्ट्र में बाघों की मौत पर बड़ा खुलासा, 12 साल में 298 मौतें, इंसानी लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के भाषण पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'आपको पंडित नेहरू का...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के भाषण पर संजय राउत बोले, 'आपने शांति और विकास को कहां छुपाकर रखा है'
ईशा रिखी कौन है? पंजाबी एक्ट्रेस जिन्होंने रैपर बादशाह से की शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल
ईशा रिखी कौन है? पंजाबी एक्ट्रेस जिन्होंने रैपर बादशाह से की शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget