एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में CM फेस पर सस्पेंस के बीच अजित पवार का बड़ा बयान, 'किसी भी फार्मूले पर...'

Maharashtra Election Results 2024: अजित पवार ने इस बात को भी स्वीकार किया कि विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत में सरकार की 'लाडकी बहिन योजना' की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच  निवर्तमान उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार (25 नवंबर) को कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए किसी फार्मूले पर चर्चा नहीं हो रही है और इस पर फैसला महायुति के सहयोगी मिलकर लेंगे.

एनसीपी प्रमुख ने कहा, "कल एनसीपी ने मुझे विधानसभा में पार्टी का नेता चुना. एकनाथ शिंदे को भी विधानसभा में शिवसेना का नेता चुना गया और बीजेपी भी ऐसा ही करेगी. हम एक साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे और एक स्थिर सरकार देंगे."

दरअसल, निवर्तमान उपमुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण को उनकी पुण्यतिथि पर कराड में उनके स्मारक 'प्रीतिसंगम' में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद अजित पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महायुति को इतना बड़ा जनादेश मिला है और महा विकास आघाडी (एमवीए) के पास तो राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद के वास्ते दावा करने के लिए भी पर्याप्त संख्या बल नहीं है.

जीत में 'लाडकी बहिन योजना' की अहम भूमिका- पवार
अजित पवार ने इस बात को भी स्वीकार किया कि विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत में सरकार की 'लाडकी बहिन योजना' की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है.

'मंत्रिमंडल गठन पर तय करेंगे फार्मूला'
पवार ने यह भी कहा कि वे तीनों दलों के बीच मंत्रिमंडल गठन पर क्या फार्मूला तैयार किया जाए, यह तय करेंगे. एनसीपी नेता ने कहा, "ऐसी खबरें हैं कि 27 नवंबर से पहले सरकार बन जानी चाहिए, नहीं तो राष्ट्रपति शासन लग जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है."

देवेंद्र फडणवीस प्रबल दावेदार
वहीं सभी की नजर बीजेपी नेता एवं निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर है जिन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी पार्टी ने राज्य में 149 सीट पर चुनाव लड़कर 132 सीट जीत ली.

ये भी पढ़ें

क्या इस बार भी होंगे दो डिप्टी CM? अजित पवार के करीबी सुनील तटकरे ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget