एक्सप्लोरर

अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के 'घाव' को कुरेदा , 'जिन नेताओं ने मुझे परेशान किया वो...'

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा कि लोगों ने बीजेपी में शामिल होने के लिए मेरी आलोचना की थी, लेकिन पार्टी एकतरफा चुनाव जीतने में कामयाब रही.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने के बाद पक्ष और विपक्ष के नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार (25 नवंबर) को कांग्रेस को उसके खराब प्रदर्शन को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने उन्हें परेशान किया था वो चुनाव हार गए हैं.
  
पीटीआई के मुताबिक नांदेड़ में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने कहा, ''लोगों ने बीजेपी में शामिल होने के लिए उनकी आलोचना की थी, लेकिन पार्टी एकतरफा चुनाव जीतने में कामयाब रही. बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति ने राज्य चुनावों में 288 में से 230 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया.''

पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट पर तंज

उन्होंने आगे कहा, ''विपक्षी महाविकास अघाड़ी, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं, को करारी हार मिली. MVA सिर्फ 46 सीटें ही जीत पाई. कांग्रेस ने महज 16 सीटें जीतीं, यहां तक ​​कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट क्रमशः कराड दक्षिण और संगमनेर सीटों से चुनाव हार गए.''

अशोक चव्हाण ने नाना पटोले को भी घेरा

अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने संकोली सीट से 208 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की. जिन लोगों ने मुझे परेशान किया वे सब हार गये. इसलिए किसी को मुझे परेशान नहीं करना चाहिए. मैं जहां भी रहा, पूरे दिल से काम किया. कुल लोगों ने मुझसे कहा कि बीजेपी में जाने का मेरा फैसला गलत था लेकिन अब आप देख रहे हैं कि पार्टी ने एकतरफा चुनाव जीता''.

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस के मौजूदा विधायक अमित देशमुख मामूली अंतर से लातूर सिटी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे. जबकि उनके छोटे भाई धीरज लातूर ग्रामीण में 6,000 वोटों से हार गए. अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया, जिन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा, ने नांदेड़ में भोकर विधानसभा सीट 50,551 वोटों से जीतीं. बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने बीजेपी का दामन थाम लिया था.

ये भी पढ़ें: कल CM पद से इस्तीफा देंगे एकनाथ शिंदे, नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget