एक्सप्लोरर

'हम पर बीजेपी में आने का...', महाराष्ट्र चुनाव से पहले संजय राउत का चौंकाने वाला खुलासा

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल के बीच उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि BJP वाले खुद बंटे हुए हैं और अब दूसरे को बांट रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधासभा चुनाव के शोर के बीच पक्ष और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि उनके ऊपर बीजेपी में आने का दबाव था. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ बांटने के काम में लगी है.

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, ''हमारे ऊपर बीजेपी में आने का दबाव था. अनिल देशमुख और अनिल परब पर भी दबाव था. बीजेपी वाले हम पर  दबाव डाल रहे थे. बीजेपी वाले खुद बंटे हुए हैं और अब दूसरे को बांट रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी जी और योगी जी का परिवार एक नहीं है और बंटने और कटने की बात कर रहे हैं. योगी जी अपने परिवार के साथ नहीं रहते है और बंटने की बात कर रहे हैं. योगी जी चार भाई अलग रहते हैं और बंटने की बात कर रहे हैं.''

कई लोगों ने ईडी से बचने के लिए पार्टी छोड़ी- संजय राउत

सांसद संजय राउत ने आगे कहा, ''प्रफुल्ल पटेल और प्रताप सरनाईक जो कह रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है. इन लोगों ने ईडी से बचने के लिए पार्टी छोड़ दी. जब मुझ पर भी दबाव बनाया गया था, तब मैंने उपराष्ट्रपति को पत्र लिखा था. कई लोगों के ऊपर पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने का दबाव था, ताकि कमजोर दिल वाले लोग पार्टी छोड़ दें."

उद्धव ठाकरे ने भी बीजेपी पर कसा तंज

इससे पहले गुरुवार (7 नवंबर) को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर उसके ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र को बांटने और लूटने के सत्तारूढ़ पार्टी के एजेंडे को सफल नहीं होने देंगे. 

उद्धव ठाकरे ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि जब राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो ‘लाडकी बहिन योजना’ के तहत दी जा रही मासिक वित्तीय सहायता का क्या फायदा है?

बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी. जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Election 2024: मुंबई में मतदान वाले दिन कर्मचारियों को मिलेगी पेड लीव, आदेश न मानने पर होगा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget