एक्सप्लोरर

'जो सत्ता में हैं उनकी...', उद्धव ठाकरे के सामान की तलाशी पर भड़कीं सुप्रिया सुले

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामान की दो दिन तक चेकिंग की गई. इससे बाद विपक्षी नेताओं में नाराजगी जताई है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे के बैग की तलाशी लेने पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर विपक्षी दलों में रोष है. शिवसेना यूबीटी के अलावा कांग्रेस और शरद पवार गुट के नेताओं ने इस पर नाराजगी जाहिर की है. इस बीच सुप्रिया सुले ने इसे गंदी राजनीति बताया है.

महाराष्ट्र के वाशिम में एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "सिर्फ विपक्ष के बैग की जांच क्यों होती है? आप रोज उद्धव ठाकरे के बैग की जांच करेंगे और जो सत्ता में हैं उनकी कोई जांच नहीं होगी. बहुत गंदी राजनीति की जा रही है.

बता दें कि शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार (12 नवंबर) को दावा किया कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र के लातूर जिले में पहुंचने पर चुनाव अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की. यह लगातार दूसरा दिन है जब पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी ने सोशल मीडिया मंच पर निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उनके बैग की जांच किये जाने का वीडियो पोस्ट किया है.

यवतमाल में भी हुई थी चेकिंग
सोमवार को उन्होंने बताया कि यवतमाल जिले के वानी में उनके हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की. उन्होंने मंगलवार को कहा कि निर्वाचन अधिकारियों ने इसी तरह की कवायद तब की थी जब उनकी निर्धारित रैली से पहले उनका हेलीकॉप्टर लातूर के औसा पहुंचा था.

बनाया था वीडियो
शिवसेना यूबीटी ने अपने एक्स हैंडल पर चुनाव अधिकारियों की इस कार्रवाई का वीडियो पोस्ट किया. वीडियों में चुनाव अधिकारियों से बातचीत के दौरान शिवसेना प्रमुख उनसे उनके नाम पूछते हुए सुने गए. वह पूछते हैं, "आपने अब तक कितने लोगों की तलाशी ली है?" जब उन्होंने जवाब दिया कि वे पहले व्यक्ति हैं, तो उन्होंने कहा, "तो मैं पहला ग्राहक हूं."

'पीएम मोदी की भी हो जांच'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महाराष्ट्र यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "पीएम मोदी आज आ रहे हैं और मैं आपको सोलापुर हवाई अड्डा भेजूंगा जो (यात्रा के मद्देनजर) बंद है. पीएम नरेन्द्र मोदी की भी इसी तरह की जांच होनी चाहिए."

ये भी पढ़ें

लातूर में फिर चेक किया गया उद्धव ठाकरे का बैग, कल भी हुई थी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहिल्यानगर: NEET में कम मार्क्स आने पर छात्रा अंकिता सांगले ने किया सुसाइड, लीक के पहले वाला पेपर अच्छा हुआ था
अहिल्यानगर: NEET में कम मार्क्स आने पर अंकिता सांगले ने दी जान, लीक के पहले वाला पेपर अच्छा हुआ था
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget