एक्सप्लोरर

लातूर में फिर चेक किया गया उद्धव ठाकरे का बैग, कल भी हुई थी जांच

Maharashtra Election 2024: सोमवार को भी यवतमाल में उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर के सामान की जांच की गई थी. मंगलवार को एक बार फिर उनका सामान चेक किया गया.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर के सामान की मंगलवार (12 नवंबर) को एक बार फिर जांच की गई. लातुर में उनके सामान चेक किया गया. ये लगातार दूसरा दिन है जब ऐसा हुआ है. इससे पहले सोमवार (11 नवंबर) को यवतमाल में उनके सामान की जांच की गई थी.

दरअसल, सोमवार को उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि जब वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए यवतमाल पहुंचे तो सरकारी अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की. पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या निर्वाचन अधिकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामान की भी जांच करेंगे?

उद्धव ठाकरे ने यवतमाल के वानी में शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार संजय डेरकर के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए इस कथित घटना की जानकारी दी. शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ने कहा कि जब वह हेलीकॉप्टर से वानी पहुंचे तो कई सरकारी अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की.

'मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा'
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से कहा कि वे उन अधिकारियों की जेब और पहचान पत्रों की भी जांच करें जो उनकी जांच करते हैं. ठाकरे ने कहा कि वह चुनाव अधिकारियों से नाराज नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने कहा, "आप अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा.जिस तरह से आपने मेरे बैग की जांच की क्या इसी तरह से मोदी और शाह के बैग की जांच करेंगे?"

'महायुति के नेताओं के बैग की जांच भी हो'
उन्होंने जानना चाहा कि क्या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के बैग की जांच नहीं की जानी चाहिए? ठाकरे ने कहा, "ये सब अनावश्यक कार्य हो रहे हैं, मैं इसे लोकतांत्रिक नहीं मानता, यह लोकतंत्र नहीं हो सकता। लोकतंत्र में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता."

'एमवीए कार्यकर्ता करेंगे उनकी जांच'
उन्होंने कहा कि अगर निर्वाचन अधिकारी उनके (सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के) बैग की जांच नहीं करते, तो शिवसेना (यूबीटी) और विपक्षी एमवीए के कार्यकर्ता उनकी जांच करेंगे.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Election: ‘जो लोग दाउद इब्राहिम से...’, NCP प्रत्याशी नवाब मलिक ने दी BJP के बड़े नेताओं को चेतावनी

मेघा प्रसाद एबीपी न्यूज़ में सीनियर एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स) हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget