एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र चुनाव से पहले शरद पवार को झटका, अमरावती में इस बात से नाराज कई नेताओं का इस्तीफा

Maharashtra News: एनसीपी (एसपी) के अमरावती जिलाध्यक्ष प्रदीप राउत के इस्तीफे से नाराज पदाधिकारियों ने बगावत कर दी है. वहीं प्रदीप राउत ने नाराजगी जताई कि विश्वास में लिए बिना ही पद से हटा दिया गया.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार ( Sharad Pawar) को बड़ा झटका लगा है. गुरुवार (10 अक्टूबर) को एनसीपी (शरद पवार) पार्टी के कई नाराज पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि अमरावती जिला अध्यक्ष प्रदीप राउत के इस्तीफे के बाद पदाधिकारियों ने बगावत कर दी.

लोकसभा चुनाव में एनसीपी शरद पवार गुट के अमरावती जिला अध्यक्ष प्रदीप राउत के पास अमरावती और वर्धा लोकसभा क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी थी. दोनों जगह महाविकास अघाडी के सांसद चुने गए. हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और क्षेत्रीय संगठन सचिव की नई जिम्मेदारी दी गई. प्रदीप राउत ने इस बात पर नाराजगी जताई कि मुझे विश्वास में लिए बिना ही जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया.

प्रदीप राउत ने लगाया ये आरोप
एबीपी माझा के अनुसार, प्रदीप राउत ने यह भी आरोप लगाया, "उन्हें जिला अध्यक्ष पद से हटाने का जो फैसला लिया गया, उसके लिए पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील वरहाड़े, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष शरद तसरे और प्रकाश बोंडे जिम्मेदार थे. हमें बिना कोई कारण बताए या चर्चा किए निकाल दिया गया." 

प्रदीप राउत ने कहा कि चूंकि यह हमारी पार्टी की निष्ठा और काम का अपमान है, इसलिए हम प्रदेश संगठन सचिव के पद से इस्तीफा दे रहे हैं. प्रदीप राउत के साथ ही एनसीपी के जिला अध्यक्ष किशोर बर्डे, सामाजिक न्याय विभाग के सुनील कीर्तनकर और अन्य पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है.

शरद पवार गुट में शामिल होंगे ये नेता?
हालांकि, शरद पवार की पार्टी एनसीपी को लोकसभा चुनाव में अच्छी सफलता मिली थी, जिसके बाद से कई नेता एनसीपी में शामिल हो चुके हैं. पूर्व मंत्री हर्षवर्द्धन पाटिल, कागल नेता समरजीत घाटगे शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए हैं. कुछ नेता अभी भी पार्टी में शामिल होने की राह पर हैं. 

अजित पवार की पार्टी एनसीपी नेता रामराजे निंबालकर की 14 अक्टूबर को शरद पवार के पास घर वापसी की उम्मीद है. इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय काकड़े भी एनसीपी की राह पर हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि वह शरद पवार से दो बार मिले हैं.

‘गैर-क्रीमी लेयर’ की आय सीमा बढ़ाकर 15 लाख की जाए, केंद्र से मांग करेगी शिंदे सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: रत्नागिरी के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला हुई बम धमाके की शिकार, इलाके से 25 जिंदा बम भी बरामद
रत्नागिरी के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला हुई बम धमाके की शिकार, इलाके से 25 जिंदा बम भी बरामद
Maharashtra News: घर पर नहीं थे माता-पिता, तभी हुई दरिंदगी! खेत में ले जाकर 5 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार
घर पर नहीं थे माता-पिता, तभी हुई दरिंदगी! खेत में ले जाकर 5 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार
Maharashtra News: केबिन में सो रहे मजदूरों पर टूटा मौत का कहर! ईंटों से भरा ट्रक पलटने से 3 की मौके पर मौत, कई घायल
केबिन में सो रहे मजदूरों पर टूटा मौत का कहर! ईंटों से भरा ट्रक पलटने से 3 की मौके पर मौत, कई घायल
महाराष्ट्र: शरद पवार ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- 'वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा...'
महाराष्ट्र: शरद पवार ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- 'वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा...'

वीडियोज

Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody
| Modi Gifts Melody Toffee to Meloni | रोम में ‘मेलोडी मोमेंट’ का जादू | Latest News
Uttarakhand News: केदारनाथ मार्ग पर श्रद्धालु परेशान | CM Dhami | Uk Government
Twisha Sharma Death Case: एक-एक तस्वीर में ट्विशा शर्मा केस का पूरा सच? | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Railway Fire Incident: ट्रेन में आग से आ रही 'साजिश की बू', राजस्थान के अमरपुरा से हावड़ा तक चार बड़ी घटनाओं से अलर्ट सरकार
ट्रेन में आग से आ रही 'साजिश की बू', राजस्थान के अमरपुरा से हावड़ा तक चार बड़ी घटनाओं से अलर्ट सरकार
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया, वीडियो वायरल
मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया, वीडियो वायरल
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
1.4 करोड़ की गाड़ी और बेशुमार दौलत के मालिक हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, इतनी मिलती है हर महीने सैलरी
1.4 करोड़ की गाड़ी और बेशुमार दौलत के मालिक हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, इतनी मिलती है हर महीने सैलरी
BRICS summit 2026: भारत-रूस-चीन की तिकड़ी फिर दिखेगी साथ! BRICS में जो होगा...वो होगा असली ग्लोबल पावर बैलेंस
भारत-रूस-चीन की तिकड़ी फिर दिखेगी साथ! BRICS में जो होगा...वो होगा असली ग्लोबल पावर बैलेंस
'आपके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री गद्दार हैं', रायबरेली में राहुल गांधी का विवादित बयान, भड़की बीजेपी ने दी नसीहत
'गद्दार हैं आपके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री', राहुल ने क्यों दिया ऐसा विवादित बयान? भड़की BJP
'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', ट्विशा शर्मा की मौत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', ट्विशा शर्मा की मौत मामले में महिला आयोग सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
Embed widget