एक्सप्लोरर

‘गैर-क्रीमी लेयर’ की आय सीमा बढ़ाकर 15 लाख की जाए, केंद्र से मांग करेगी शिंदे सरकार

Maharashtra News: ओबीसी कैटेगरी में आरक्षण का लाभ लेने के लिए गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र की जरूरत होती है. यह प्रमाणपत्र प्रमाणित करता है कि उक्त व्यक्ति की पारिवारिक आय निर्धारित सीमा से कम है.

Maharashtra Cabinet Decisions: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को फैसला किया कि वह केंद्र सरकार से ‘गैर-क्रीमी लेयर’ (Non Creamy Layer) के लिए आय सीमा मौजूदा आठ लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति वर्ष करने का अनुरोध करेगा. यह फैसला राज्य में अगले महीने प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले आया है. अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आरक्षण का लाभ हासिल करने के लिए गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र की जरूरत होती है.

यह प्रमाणपत्र प्रमाणित करता है कि उक्त व्यक्ति की पारिवारिक आय निर्धारित सीमा से कम है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए एक मसौदा अध्यादेश को भी मंजूरी दी गई.

अगले सत्र में पेश किया जाएगा अध्यादेश

बयान के अनुसार, यह अध्यादेश विधानमंडल के अगले सत्र में पेश किया जाएगा. इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग के लिए 27 पद स्वीकृत किए गए हैं. बयान के मुताबिक, बैठक में हिंगोली जिले में स्थित बालासाहेब ठाकरे हल्दी अनुसंधान केंद्र के लिए 709.27 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मंजूर की गई. 

सरकारी अस्पतालों में शौचालय की सुविधा मिलेगी

इसमें कहा गया है कि बैठक में गैर-लाभकारी संगठन सुलभ इंटरनेशनल के राज्य के सभी 57 सरकारी अस्पतालों में शौचालय और विश्राम कक्ष बनाने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई. बयान के अनुसार, कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि मुंबई के बोरीवली उपनगर में स्थित अक्से और मालवानी में सरकारी जमीन धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए दी जाएगी और 140 एकड़ में फैले इन क्षेत्रों में अयोग्य झुग्गीवासियों को आवास प्रदान किया जाएगा.

मंत्रिमंडल ने जालना-नांदेड़ एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी, जो मुंबई-नागपुर समृद्धि कॉरिडोर से जुड़ा होगा। इसमें कहा गया है कि कैबिनेट बैठक में सावनेर, कणकवली, राजापुर, अंबरनाथ, जिहे कथापुर और लातूर के लिए सिंचाई परियोजनाएं मंजूर की गईं.बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल ने फैसला किया कि राज्य में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को डे-केयर सेंटर शुरू करने की अनुमति दी जाएगी.

इसके अलावा, नागपुर में बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में अफ्रीकी सफारी शुरू की जाएगी. बयान में कहा गया है कि डीएड डिग्री धारी मदरसा शिक्षकों का मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा, जबकि बीए, बीएड, बीएससी डिग्री वाले शिक्षकों का वेतन 8,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

स्ट्रीट डॉग्स की तकलीफ नहीं देख पाते थे रतन टाटा, मार्च में शुरू कराया था आलीशान एनिमल हॉस्पिटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: 9 साल से जिंदगी-मौत से जूझ रही छात्रा, कार्ट ने आरोपी ड्राइवर को 20 हजार जुर्माना लेकर छोड़ा
9 साल से जिंदगी-मौत से जूझ रही छात्रा, कार्ट ने आरोपी ड्राइवर को 20 हजार जुर्माना लेकर छोड़ा
रेलवे सुरक्षा से खिलवाड़! कोलकाता की कंपनी फर्जी सेफ्टी किट करती थी सप्लाई, मामला दर्ज
रेलवे सुरक्षा से खिलवाड़! कोलकाता की कंपनी फर्जी सेफ्टी किट करती थी सप्लाई, मामला दर्ज
मुंबई: बकरीद से पहले खुले में कुर्बानी पर की रोक की मांग, BJP नेता किरीट सोमैया ने BMC को लिखा पत्र
मुंबई: बकरीद से पहले खुले में कुर्बानी पर की रोक की मांग, BJP नेता किरीट सोमैया ने BMC को लिखा पत्र
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- '3 छात्रों की जान गई, ये आत्महत्या नहीं है...'
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- '3 छात्रों की जान गई, ये आत्महत्या नहीं है...'

वीडियोज

Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री ने बढ़ाई excitement, comic villain role और फीस की चर्चा तेज
Varun Dhawan की फिल्म पर छिड़ा बड़ा विवाद, ‘Chunari Chunari’ गाने को लेकर भिड़े Vashu Bhagnani और Tips Music
Mouni Roy और Disha Patani की सीक्रेट शादी की वायरल खबर ने मचाई हलचल, सामने आया सच
Shehnaaz Gill का RCB cricketer Devdutt Padikkal संग जुड़ा नाम, dating rumours ने मचाई हलचल
Amjad Khan की आखिरी सांसों को याद कर भावुक हुए बेटे Shadaab Khan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
गुजरात: दाहोद में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस के उड़े होश, कार से मिला बेहिसाब कैश, इतने करोड़ बरामद
गुजरात: दाहोद में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस के उड़े होश, कार से मिला बेहिसाब कैश, इतने करोड़ बरामद
दिल्ली ने जीता टॉस, राजस्थान की पहले बैटिंग, इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू; बदल गई दोनों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली ने जीता टॉस, राजस्थान की पहले बैटिंग, इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू; देखें प्लेइंग इलेवन
Sunday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही 'करुप्पू', 'पति पत्नी और वो दो' ने भी दिखाया दम, जानिए संडे कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही 'करुप्पू', 'पति पत्नी और वो दो' ने भी दिखाया दम, जानिए संडे कलेक्शन
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
WHO का अलर्ट, अफ्रीका में फैला खतरनाक ईबोला वायरस, जानिए कितनी गंभीर है नई महामारी
WHO का अलर्ट, अफ्रीका में फैला खतरनाक ईबोला वायरस, जानिए कितनी गंभीर है नई महामारी
Sleep And Ageing: 6 घंटे से कम और 8 घंटे से ज्यादा सोते हो तो जल्दी हो जाओगे बूढ़े, स्टडी में खुलासा
6 घंटे से कम और 8 घंटे से ज्यादा सोते हो तो जल्दी हो जाओगे बूढ़े, स्टडी में खुलासा
पश्चिम बंगाल के किसानों को नई सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब दूसरे राज्यों में भी बिना रोक-टोक बेच सकेंगे ये चीजें
पश्चिम बंगाल के किसानों को नई सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब दूसरे राज्यों में भी बिना रोक-टोक बेच सकेंगे ये चीजें
Embed widget