एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के बेटे के लिए शिवसेना के सदा सरवणकर को महायुती का बड़ा ऑफर, 'नामांकन वापस लेते हैं तो...'

Maharashtra Election: महायुती की तरफ से सदा सरवणकर को नामांकन वापस लेने के लिए विधान परिषद और मंत्री पद से सम्मान देने का प्रस्ताव दिया गया है. वे माहिम से राज ठाकरे के बेटे के खिलाफ मैदान में हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र की माहिम विधानसभा सीट को लेकर इन दिनों सियासी हलचल जारी है. इस सीट से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं महायुति गठबंधन की ओर से एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के सदा सरवणकर मैदान में हैं. अब महायुती की ओर से सदा सरवणकर को यह प्रस्ताव दिया गया है कि नामांकन वापस लेते हैं तो विधान परिषद और मंत्री से सम्मान करेंगे.

अब सरवणकर अपने कार्यकर्तांओ से बातचीत करके निर्णय लेंगे. माहिम विधानसभा क्षेत्र से सरवणकर पिछले 15 साल से विधायक रहे हैं.

सदा सरवणकर  ने लिखा इमोशनल पोस्ट
एक तरफ जहां महायुती की ओर से सदा सरवणकर नामांकन वापस लेने के लिए प्रस्ताव दिए जा रहे हैं, इससे पहले सरवणकर ने एक इमोश्नल पोस्ट के जरिए भावुक अपील की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, "मैं 40 साल से शिवसेना का कार्यकर्ता हूं, अपनी मेहनत से 3 बार माहिम से विधायक बना. अगर बालासाहेब होते तो मुझसे अपने रिश्तेदार के लिए सीट छोड़ने के लिए नहीं कहते. दादर-माहिम में उनके 50 रिश्तेदार रहते हुए भी उन्होंने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया. वो कार्यकर्ताओं की भावना को संजोने वाले नेता थे."

इसके साथ ही सरवणकर ने एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए लिखा, "भले ही उनका बेटा 3 बार से सांसद है, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को केंद्र में मंत्री नहीं बनाया बल्कि एक वफादार शिवसैनिक बनाया. मैं राज ठाकरे से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे जैसे कार्यकर्ता के साथ अन्याय न करें और मुझे अपना समर्थन दें."

माहिम सीट पर बना दिलचस्प मुकाबला
माहिम सीट पर एक तरफ जहां मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे को मैदान में उतारा है. वहीं दूसरी तरफ शिवसेना शिंदे ने यहां सदा सरवणकर और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना की तरफ से महेश सावंत उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी पहले ही इस सीट पर अमित ठाकरे को समर्थन की बात कह चुकी है. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में किसके साथ और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उद्धव ठाकरे की शिवसेना, संजय राउत बोले- 'आज शाम तक...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget