एक्सप्लोरर

‘वोट जिहाद' का जवाब मतों के 'धर्मयुद्ध' से! महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

Maharashtra Election 2024: देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "राज्य में अब वोट जिहाद शुरू हो गया है." वहीं, उन्होंने सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' और पीएम मोदी के 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' का भी जिक्र किया.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए शनिवार को यहां कहा कि ‘‘वोट जिहाद’’ का जवाब मतों के ‘‘धर्मयुद्ध’’ से दिया जाना चाहिए. बीजेपी नेता ने महायुति गठबंधन के उम्मीदवार अतुल सावे (औरंगाबाद पूर्व), संजय शिरसाट (औरंगाबाद पश्चिम) और प्रदीप जायसवाल (औरंगाबाद मध्य) के समर्थन में आयोजित एक रैली में कहा इस शहर का नाम अब कोई नहीं बदल सकता.

‘राज्य में अब वोट जिहाद शुरू हो गया’ 
बीजेपी नेता ने कहा कि एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) की रैली में किसी ने पूछा कि संभाजी महाराज कौन थे. संभाजी महाराज नौ साल तक अपराजित रहे इसलिए हमने शहर को उनका नाम दिया है.’इस शहर को पहले औरंगाबाद के नाम से जाना जाता था. इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के बाद मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक रहे संभाजी के नाम पर रखा गया. फडणवीस ने कहा, ‘‘राज्य में अब वोट जिहाद शुरू हो गया है. 

उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में देखा था. धुले में हम 1.90 लाख वोट से आगे थे, लेकिन मालेगांव (विधानसभा क्षेत्र) में 1.94 लाख वोट थे और हम केवल 4,000 वोट से हार गए. यह वोट जिहाद ही हमारी हार का कारण बना क्योंकि हम एकजुट नहीं थे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का संदेश दिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ‘एक रहेंगे तो ‘सेफ’ रहेंगे.

‘ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट कहने में शर्म आती है’
डिप्टी सीएम ने कहा कि यह चुनाव यह दिखाने का अवसर है कि छत्रपति संभाजीनगर एक भगवा किला था. फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और भाजपा के पूर्व सहयोगी उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर कहा कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने इस शहर को ‘संभाजीनगर’ नाम दिया था और ‘‘अब कुछ लोगों को बाल ठाकरे को हिंदू हृदय सम्राट कहने में शर्म आती है और वे उन्हें ‘जनाब’ बाल ठाकरे कहते हैं. 

‘'धर्म-युद्ध' करने को तैयार रहना चाहिए’
फडणवीस ने एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उन लोगों के सपनों को कुचलने का चुनाव है जो शहर में रजाकारों का शासन लाने की कोशिश कर रहे हैं. रजाकार हैदराबाद राज्य के तत्कालीन शासक निजाम की कुख्यात मिलिशिया थी. उस समय औरंगाबाद भी इसका हिस्सा था. उन्होंने कहा कि अगर वे वोट जिहाद कर रहे हैं, तो संभाजीनगर को वोट के लिए 'धर्म-युद्ध' करने को तैयार रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'सुनलो ओवैसी, किसी का बाप भी...', संभाजी नगर का जिक्र कर क्या बोल गए देवेंद्र फडणवीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget