एक्सप्लोरर

'सुनलो ओवैसी, किसी का बाप भी...', संभाजी नगर का जिक्र कर क्या बोल गए देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra Election 2024: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अकबरुद्दीन के बयान का पलटवार किया. साथ ही ये भी कहा कि छत्रपति संभाजीनगर कल भगवा था, आज भगवा है और 23 तारीख को भगवा होगा.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के जुबानी हमले और भी तीखे होते जा रहे हैं. इस बीच शनिवार (9 नवंबर) छत्रपती संभाजी नगर में सभा के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी पर तीखा प्रहार किया.

दरअसल, हाल ही में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपना 15 मिनट वाला पुराना भाषण दोहराया. इसके जवाब में शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके बयान का पलटवार किया.

'औरंगजेब का नहीं हो सकता नाम'
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महायुति सरकार ने शहर का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा, जिन्होंने बार-बार अत्याचार के बावजूद हिंदू धर्म नहीं छोड़ा. शहर में औरंगजेब का नाम नहीं हो सकता. यह नाम किसी के बाप द्वारा नहीं बदला जा सकता."

 

'दिखना चाहिए भगवा'
डिप्टी सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बटेंगे तो कटेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संदेश दिया है कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. इसलिए यहां भगवा रंग दिखना चाहिए. चुनाव यह दिखाने के लिए है कि छत्रपति संभाजीनगर कल भगवा था, आज भगवा है और 23 तारीख को भगवा होगा."

'विकास में नहीं रखी कोई कमी'
अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा, "हमारी महागंठबंधन सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए कभी भी धन की कमी नहीं होने दी. आपने समृद्धि राजमार्ग का निर्माण किया है, आपने ओरिक सिटी का निर्माण किया है. देश की प्रमुख कंपनियों को छत्रपति संभाजीनगर लाया गया. इस क्षेत्र में 73 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है. दोबारा महायुति सरकार आने पर यहां 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश देखने को मिलेगा."

ये भी पढ़ें

'अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो...', पुणे की रैली में बोले राज ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget