एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने अब तक कितने मौजूदों विधायकों को दिया टिकट? रितेश देशमुख के भाई को भी मैदान में उतारा

Maharashtra Congress Candidates List: कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नितिन राउत को नागपुर उत्तर और बालासाहेब थोराट को संगमनेर से टिकट दिया है. ज्योति एकनाथ गायकवाड़ को धारावी से टिकट मिला है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की. इसमें राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले को साकोली, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण और निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार को ब्रह्मपुरी से टिकट दिया गया है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 25 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया है. 

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नितिन राउत और बालासाहेब थोराट को नागपुर उत्तर और संगमनेर, ज्योति एकनाथ गायकवाड़ को धारावी से टिकट मिला है. ज्योति गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ की बहन हैं, जो 2024 के आम चुनावों में मुंबई उत्तर मध्य से लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले चार बार धारावी विधायक थीं. अमित देशमुख को लातूर शहर और धीरज देशमुख को लातूर ग्रामीण से टिकट दिया है. 

किस कहां से मिला टिकट?
बता दें अमित और धीरज देशमुख पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे हैं. वहीं मोहम्मद आरिफ नसीम खान को चांदीवली, असलम शेख को मलाड पश्चिम, रंजीत कांबले को देवली और विकास ठाकरे को नागपुर पश्चिम से मैदान में उतारा गया है, जबकि जलगांव जिले के रावेर में पार्टी ने मौजूदा विधायक शिरीष चौधरी के बेटे धनंजय चौधरी को मैदान में उतारा है. मुजफ्फर हुसैन को ठाणे जिले के मीरा भयंदर सीट से मैदान में उतारा गया है. 

भोकर विधानसभा में कांग्रेस की तृप्ति कोंडेकर का मुकाबला बीजेपी की श्रीजया चव्हाण से होगा, जो राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की बेटी हैं. वो पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. वहीं अशोक चव्हाण की रिश्तेदार मीनल खतगांवकर को कांग्रेस ने नायगांव से मैदान में उतारा है, जबकि प्रफुल्ल गुडधे का मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से होगा.

कांग्रेस ने पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल और सुनील देशमुख को गोंदिया और अमरावती से टिकट दिया है. दोनों बीजेपी में शामिल हो गए थे, लेकिन हाल ही में कांग्रेस में लौट आए. यह लिस्ट 20 नवंबर को होने वाले चुनावों में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक दल कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद आई है. हालांकि, अंतिम समझौते पर पहुंचने के लिए विचार-विमर्श अभी भी जारी है. तीनों सहयोगी दल कुल 288 में से बची हुई 33 सीटों को आपस में और छोटी पार्टियों में बांटने को लेकर चर्चा कर रहे हैं. 

वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, "288 सीटों में से 270 सीटों पर सहमति बन गई है. हम समाजवादी पार्टी, पीडब्ल्यूपी, सीपीआई (एम), सीपीआई और आप को शामिल करेंगे. बाकी सीटों के लिए अभी भी चर्चा चल रही है. हम सौहार्दपूर्ण तरीके से 270 सीटों पर आम सहमति पर पहुंचे हैं."

ये भी पढे़ं- Maharashtra Election: आदित्य ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे का बड़ा प्लान तैयार, राज्यसभा MP पर लगाने जा रहे दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget