एक्सप्लोरर

'लाडली बहना योजना इतनी सुपरहिट हो गई कि...', CM एकनाथ शिंदे ने MVA को घेरा

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने लाडली बहना योजना के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा है. उन्होंने कहा कि ये कहते हैं कि हम योजना बंद करेंगे.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है. इस कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहना योजना की तारीफ करते हुए विरोधी पार्टियों को घेरा. उन्होंने कहा कि विपक्ष काफी डरा हुआ है. 

मुंबई के अंधेरी में एक जनसभा के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ''लाडली बहना योजना इतनी सुपरहिट हो गई है कि उनकी (विपक्ष) हवा तंग हो गई है. विपक्ष इतना डरा हुआ है कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है. ये कहते हैं कि हम योजना बंद करेंगे.''

क्या आप अपने घर का पैसा देते हो- एकनाथ शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाते हुए कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने कहा कि महाविकास अघाड़ी (MVA) ऐसी कोई योजना नहीं देने वाली है. क्या आप अपने घर का पैसा देते हो? ये क्या हमारे पिताजी या आपके पिताजी के पैसे हैं. यह लोगों का पैसा है और हमें इसे जनता को देना होगा. ये जनता की सरकार है''.

सीएम शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला

इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर शिवसेना में फूट डालने का आरोप मढ़ा. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में शिवसेना में दो फोड़ पर बोलते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि मैं महाविकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा था, लेकिन जो सरकार बनी, वह बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों के खिलाफ थी. शिवसेना और बीजपी का गठबंधन ही आगे का सही रास्ता था.''

शिवसेना प्रमुख और सीएम एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाते हुए उद्धव ठाकरे को घेरा. उन्होंने आगे कहा, ''उद्धव ठाकरे के निजी स्वार्थों के कारण कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ, जो बाला साहेब कभी नहीं चाहते थे. इसी की वजह से पार्टी अनुशासन का पालन करते हुए और बदलाव लाने के लिए हमने बीजेपी के साथ अलायंस किया.''

बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होने जा रही है. जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें:

नवाब मलिक के दामाद समीर खान का निधन, एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget