एक्सप्लोरर

'जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक...', CM शिंदे ने संविधान पर कांग्रेस को घेरते हुए दिया बड़ा बयान

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. सीएम शिंदे ने बुधवार (6 नवंबर) को प्रचार अभियान के दौरान संविधान को लेकर विपक्षी दलों को घेरा.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के नेता प्रचार अभियान में जी जान से जुटे हैं. इस बीच शिवसेना प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. सीएम शिंदे ने बुधवार (6 नवंबर) को चेंबूर विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार तुकाराम काते के लिए प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने संविधान के मसले पर कांग्रेस को घेरा.

चेंबूर विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने संविधान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ''जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान रहेगा.'' आज सुबह देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को लेकर संविधान के बारे में बयान दिया था. इस बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया.

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के शोर के बीच राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाते हुए कहा, ''हमारा संविधान नीले रंग का है, लेकिन राहुल गांधी के पास लाल रंग का संविधान है. राहुल गांधी अर्बन नक्सलियों से घिरे हुए हैं.''

वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी बुधवार (6 नवंबर) को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा के विरोधी हैं और संविधान की रक्षा का नाटक करते हैं.

राहुल गांधी ने संविधान को लेकर बीजेपी पर बोला हमला?

राहुल गांधी ने बुधवार (6 नवंबर) को नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन में कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की ओर से तैयार किया गया हमारा संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब आरएसएस और बीजेपी संविधान पर हमला करते हैं तो वे देश की आवाज पर हमला कर रहे होते हैं.बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान है. जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र की दिलचस्प तस्वीर, इन दो सीटों पर BJP और राज ठाकरे ने एक दूसरे को दिया खुला समर्थन

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget