एक्सप्लोरर

BJP नेता चंद्रकांत पाटिल का बड़ा बयान, 'महायुति में उद्धव ठाकरे शामिल हो जाएं, ऐसी कोई संभावना....'

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि आपने बड़ा नुकसान कर लिया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हैं. इस बीच पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए महाविकास अघाड़ी को घेरा है. उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख को लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान की भी याद दिलाई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे एमवीए से नाता तोड़कर महायुति में शामिल हो जाएं, ऐसी कोई संभावना नहीं है.

महाराष्ट्र के मंत्री और कोथरुड विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल ने कहा, "मैं लगातार उद्धव ठाकरे से ये कहता आया हूं कि आपने 2019 में अपने लिए, अपनी पार्टी और महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा नुकसान किया है. अगर इस नुकसान से जल्दी बाहर निकलना है तो आपको कुछ न कुछ पुनर्विचार करना होगा.''

उद्धव ठाकरे के लिए पीछे जाने का रास्ता बंद- चंद्रकांत पाटिल

उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, ''आपको बहुत क्षति पहुंची है. महाविकास अघाड़ी में आपको अपमानित किया जा रहा है. अब शायद उद्धव ठाकरे के लिए पीछे जाने का रास्ता बंद हो गया है. ऐसी कोई संभावना नहीं है कि शिवसेना (यूबीटी) महा विकास अघाड़ी के साथ गठबंधन तोड़ देगी और महायुति में शामिल हो जाएगी.''

आपके पास अब सिर्फ 9 लोकसभा सीटें- चंद्रकांत पाटिल

बीजेपी नेता पाटिल ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा, ''एक सामान्य नागरिक के नाते बाबा साहेब ठाकरे की पार्टी का ये हाल होते देखना हम जैसे लोगों को नहीं सहता है. इसलिए हम बोलते हैं कि आपके पास पहले लोकसभा में 18 सीटें थीं, अब आपके पास केवल 9 हैं. एकनाथ शिंदे को आपसे 2 लाख वोट ज्यादा मिले हैं. कांग्रेस के पास 1 सीट थी और अब उनके पास 13 हैं.''

उन्होंने आगे कहा, "आप अगर 2019 में ये कहते कि मुझे मुख्यमंत्री पद नहीं मिलेगा तो हम सत्ता में शामिल नहीं होंगे, मैं बाहर बैठूंगा और समर्थन करुंगा. मैं कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के साथ नहीं जाऊंगा, मेरा जमीर इसके लिए परमिशन नहीं देता है, ये भी कहते तो राज्य का दृश्य अभी अलग होता.'' 

बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. राज्य में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली से नाना पटोले को मिला निर्देश, उद्धव गुट की मांग पर कांग्रेस आलाकमान का क्या है रुख?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget