एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: सुप्रिया सुले पर विवादित बयान को लेकर आदित्य ठाकरे ने खड़े किए सवाल, सीएम शिंदे पर किया ये कटाक्ष

राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार द्वारा राकांपा सांसद सुप्रिया सुले को अपशब्द कहे जाने को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने निशाना साधा है.

राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार द्वारा राकांपा सांसद सुप्रिया सुले को अपशब्द कहने के बाद राकांपा ने आक्रामक रुख अख्तियार किया है. एनसीपी पूरे राज्य में गुस्सा जाहिर कर रही है. अब्दुल सत्तार की हर तरफ से आलोचना हो रही है. इस पर विधायक आदित्य ठाकरे ने भी अपनी राय रखी है. उन्होंने राज्य सरकार से पूछा है कि क्या अब्दुल सत्तार को बर्खास्त किया जाएगा? आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा कि क्या अब्दुल सत्तार के मामले में उपमुख्यमंत्री जिम्मेदारी लेंगे, क्योंकि मुख्यमंत्री से कोई उम्मीद नहीं है.

क्या कहा आदित्य ठाकरे ने?

आदित्य ठाकरे ने इस मुद्दे पर कहा, 'क्या अब्दुल सत्तार को बर्खास्त किया जाएगा? क्योंकि यह पहली बार नहीं है. उन्होंने कहा कि अब्दुल सत्तार ने एक महिला को अपशब्द कहे हैं  उन्हें बर्खास्त करने की जरूरत है. आदित्य ठाकरे ने पूछा कि क्या उपमुख्यमंत्री इस पर कोई जिम्मेदारी लेंगे, क्योंकि मुख्यमंत्री से कोई उम्मीद नहीं है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि सिर्फ राजनीतिक नोटिस भेजने से काम नहीं चलेगा. अगर महिला सुरक्षा जरूरी है तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए.

ऐसा किसी कैबिनेट में नहीं हुआ: आदित्य ठाकरे

क्या शिवसेना सड़कों पर उतरेगी और विरोध करेगी? इस सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमें विरोध करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि लेकिन शिष्टता की हदों को पार करते हुए इतनी बार 'गाली-गलौज' किसी भी कैबिनेट में ऐसा कभी नहीं हुआ.

जानें क्या है पूरा मामला?

औरंगाबाद जिला स्थित सिल्लोद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे सत्तार ने शरद पवार की बेटी और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले का जिक्र करते हुए कथित तौर पर एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था, जब संवाददाताओं ने उनसे खोखे पर तंज के बारे में सवाल किया था. अब्दुल सत्तार ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते समय सुप्रिया सुले को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार के एक बयान के बाद सियासी हलचल तेज़ हो गई.

अब्दुल सत्तार के एनसीपी सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के कृषि मंत्री सत्तार के आवास के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया. गुस्साए एनसीपी कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर पथराव भी किया. मामले में 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी, नांदेड़ के गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget