एक्सप्लोरर

अचानक सीने में दर्द, फिर बेहोश... रायगढ़ में थीम पार्क घूमने गए 14 साल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत

Raigarh News: रायगढ़ जिले में नगरपालिका स्कूल के 14 वर्षीय छात्र की 'इमेजिका थीम पार्क' में खेलते हुए हार्ट अटैक से मौत हो गई. छात्र बेचैनी महसूस होने पर बेंच पर बैठा और फिर अचानक बेहोश हो गया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नगरपालिका स्कूल के 14 वर्षीय छात्र की एक 'थीम पार्क' में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. छात्र वहीं कई अन्य स्टूडेंट्स के साथ घूमने गया था. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब घनसोली के निगम स्कूल के छात्र घूमने के लिए खोपोली स्थित 'इमेजिका थीम पार्क' गए थे.

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान आठवीं कक्षा के छात्र आयुष धर्मेंद्र सिंह को बेचैनी महसूस होने लगी और वह बेंच पर बैठ गया और फिर अचानक बेहोश हो गया. अधिकारी ने बताया कि छात्र को पार्क के कर्मचारियों और शिक्षकों की मदद से परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इसके बाद आयुष धर्मेंद्र सिंह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
उन्होंने बताया कि सरकारी मेडिकल अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें पता चला कि छात्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. खालापुर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि यह घटना बेहद दुखद है और बच्चों के साथ टूर पर जाने वाले स्कूलों के लिए एक चेतावनी है.

ऐसे में जरूरी है कि बच्चों की सेहत का पूरा ध्यान रखा जाए और किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी की जाए. टूर पर जाने से पहले बच्चों की मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी होनी चाहिए और साथ ही एक मेडिकल किट भी जरूरी है. बच्चों को ज्यादा भागदौड़ वाले खेलों में शामिल होने से पहले उनकी शारीरिक क्षमता का ध्यान रखना चाहिए.

कब होता है हार्ट अटैक?
हार्ट अटैक तब होता है जब हार्ट की मांसपेशी को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. यह आमतौर पर तब होता है जब हार्ट को ब्लड पहुंचाने वाली धमनियां (कोरोनरी आर्टरीज) किसी थक्का (ब्लड क्लॉट) या प्लाक (कोलेस्ट्रॉल जमाव) के कारण बंद हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई में एक करोड़ 25 लाख का सोना बरामद, बैंकॉक से हो रही थी तस्करी, कस्टम को ऐसे मिली सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget