एक्सप्लोरर

'जैसे इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को सबक सिखाया था', संसद में उद्धव गुट के सांसद का PM मोदी पर निशाना

Lok Sabha News: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए उद्धव ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.

संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार (28 जुलाई) को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई. इस चर्चा में भाग लेते हुए मुंबई साउथ से शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने अपनी बात रखी. उन्होंने सेना के पराक्रम को सलाम किया. उन्होंने सरकार के सवाल किया कि आपने किसके कहने पर युद्ध को रोक दिया? उन्होंने जोर देकर कहा कि यही वक्त था पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर लेने का. यही वक्त का पाकिस्तान को एक बार सबक सिखाने का, जैसे इंदिरा गांधी ने सबक सिखाया था. वहीं सबक दोबारा सिखाने की आवश्यकता है. 

उस दिन पहलगाम में जवान क्यों नहीं तैनात थे- अरविंद सावंत

सावंत ने सवाल किया कि उस दिन जब पर्यटक वहां थे तो पहलगाम में जवान क्यों नहीं तैनात थे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जाकर आपने अंग्रेजी में भाषण किया. बिहार में गए लेकिन पहलगाम में नहीं गए. आज तक आप मणिपुर में नहीं गए हो.

शर्तें लगानी चाहिए थीं, क्या शर्तें लगाई आपने- सावंत

शिवसेना यूबीटी के सांसद ने निशाना साधते हुए कहा, "दुख नहीं होता, दर्द नहीं होता, शर्म नहीं आती, बुरा नहीं लगता? अगर पाकिस्तान युद्ध रोकने के लिए गिड़गिड़ा रहा था तो बिना शर्त युद्ध समाप्त क्यों किया? शर्तें लगानी चाहिए थीं? क्या शर्तें लगाई आपने?"

अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा, "माननीय प्रधानमंत्री जी, आपके साथ पूरे विश्व में एक राष्ट्र भी खड़ा नहीं रहा. जो ईरान कहता है कि हमसे तेल ले लो पैसे बाद में देना, उस ईरान के साथ भी हमारा रिश्ता बिगड़ गया. चीन हमारी सीमा में घुस रहा है. पाकिस्तान को चीन मदद कर रहा था. तुर्की मदद कर रहा था, ड्रोन दे रहा था. तीनों राष्ट्र एक साथ मिले हुए थे. एक भी राष्ट्र हमारे साथ क्यों नहीं खड़ा रहता? युद्ध के समय IMF पाकिस्तान को पैसे देता है." 

'क्या आपके दिल में कुछ नहीं आता?'

अरविंद सावंत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहलगाम में जिन आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर छीना उसको आप आज तक नहीं पकड़ पाए. उन्होंने कहा कि जब आतंकियों को पकड़ा नहीं जाता तो क्या आपके दिल में कुछ नहीं आता?

ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले- सब विफल है

विदेश में भेजे गए ऑल पार्टी डेलीगेशन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा, "क्या उस राष्ट्र में हमारा सम्मान हुआ? क्या एक भी ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई? कोई नहीं आया. सब विफल है. ये दुख है हमारा. राष्ट्र की बात करते हैं तो हम आपके साथ हैं और आगे भी रहेंगे."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget