एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: सीट बंटवारे पर मतभेद के बीच चन्द्रशेखर बावनकुले का बयान- 'अभी अंतिम फैसला नहीं...'

Lok Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति में सीट बंटवारे को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. प्रारंभिक चर्चा सकारात्मक रही है.

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र (Maharashtra) में महायुति (Mahayuti) गठबंधन के भीतर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए सीट बंटवारे को लेकर मतभेद की खबरों के बीच राज्य बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) का बयान सामने आया है. चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि, महायुति के सीट बंटवारे में जीत ही एकमात्र मानदंड है. महागठबंधन में शामिल सभी दलों को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी.

राज्य बीजेपी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा "महायुति में सीट बंटवारे को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. प्रारंभिक चर्चा सकारात्मक रही है. 11-12 मार्च तक सीटों का बंटवारा तय हो जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र की 45 लोकसभा सीटें कैसे जीतें, इसके अलावा कोई फॉर्मूला नहीं है. उनकी जीत के लिए तीनों पार्टियां मिलकर काम करेंगी." उल्लेखनीय है कि, बीजेपी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महायुति गठबंधन में प्रमुख सहयोगी हैं.

महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें
सीएम शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियां क्रमश: 22 और 10 सीटें चाह रही हैं. महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं. बता दें कि,  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बीते दिनों राज्य के दौरे  पर थे, जहां उन्होंने मुबंई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ बैठक की थी. इस बैठक में सीएम शिंदे की शिवसेना और एनसीपी की सीटों की मांग पर चर्चा की गई थी. हालांकि, सूत्र ने बताया कि इस बैठक में सीट आवंटन को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार को गिरीश महाजन की बड़ी चुनौती, बोले- 'एक सीट भी जीत लें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget