एक्सप्लोरर

इच्छा के खिलाफ भांजी ने कर ली शादी, 'कलयुगी' मामा ने रिसेप्शन के खाने में मिलाया जहर

Kolhapur Crime News: बच्चे बिना इजाजत अगर शादी कर लें तो अमूमन माता-पिता बच्चों से मुंह मोड़ लेते हैं लेकिन कोल्हापुर में भांजी ने शादी की तो मामा ने उसके पूरे परिवार को ही मारने की ठान ली.

Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक व्यक्ति अपनी भांजी की शादी से खुश नहीं था. वह इतने गुस्से में था कि उसने भांजी के ससुराल जाकर गेस्ट के लिए बनाए गए खाने में ही जहर मिला दिया. मेहमानों की किस्मत अच्छी रही कि उनमें से किसी ने इसे खाया नहीं था. पुलिस ने बुधवार को बताया कि घर के किसी भी सदस्य या मेहमान ने खाना नहीं खाया और खाने का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर पन्हाला तहसील के उतरे गांव में हुई. जहर मिलाते समय कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. पन्हाला थाने के सब-इंस्पेक्टर महेश कोंडुभैरी ने बताया कि पन्हाला पुलिस ने उतरे गांव निवासी महेश पाटिल नामक व्यक्ति के खिलाफ लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है. आरोपी महिला का मामा है.

मामा के घर पली-बढ़ी थी लड़की

पुलिस के अनुसार, लड़की मामा के घर में पली-बढ़ी थी. कोंडुभैरी ने बताया, ''लड़की हाल में गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी और उससे शादी कर ली थी. महेश पाटिल को मंजूर नहीं था, इसलिए वह मंगलवार को एक वेडिंग हॉल में आयोजित शादी के रिसेप्शन समारोह में घुस गया और मेहमानों के लिए तैयार किए जा रहे खाने में जहर मिला दिया.’’

जहर मिलाते लोगों ने देखा तो भाग खड़ा हुआ मामा

सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि जब पाटिल भोजन में जहरीला पदार्थ मिला रहा था, तो उसके आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और उसे पकड़ लिया. कोंडुभैरी ने बताया, ''इसके बाद वह मौके से भाग गया. हमने उसके खिलाफ धारा 286 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाही), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.''

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस ने बताया कि जिस खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था, उसे किसी ने नहीं खाया और उसके नमूने फोरेंसिक लैब में भेज दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सियासी खलबली! अजित पवार के साथ जाएंगे या नहीं? शरद पवार ने ले लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget