एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सियासी खलबली! अजित पवार के साथ जाएंगे या नहीं? शरद पवार ने ले लिया फैसला

Maharashtra Politics: अजित पवार और शरद पवार के एक साथ आने को लेकर जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि शरद गुट के नेता मौत पसंद करेंगे लेकिन पार्टी के साथ धोखा नहीं करेंगे.

Ajit Pawar-Sharad Pawar News: महाराष्ट्र की राजनीति में 'चाचा-भतीजे' के साथ आने की अटकलों ने बाजार गरम कर रखा है. चाचा-भतीजे यानी शरद पवार और अजित पवार के साथ आने की अटकलें तब तेज हो गईं, जब अजित पवार की मां आशा पवार ने अपने पूरे परिवार के साथ आने की इच्छा जताई. इस बीच कयास लगने लगे कि विभाजित एनसीपी एक बार फिर 'अविभाजित' एनसीपी में तब्दील हो सकती है. 

आगामी महा नगर पालिका चुनाव से पहले एक बार फिर चर्चा छिड़ी है कि क्या शरद पवार और अजित पवार एक साथ आकर चुनाव लड़ेंगे? चुनाव की तैयारियों को लेकर शरद पवार गुट की बैठक 8 और 9 जनवरी होगी. मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी और चुनाव के लिए तैयारी तेज की जाएगी. 

वहीं, महाराष्ट्र चुनाव परिणाम आने के कुछ ही समय बाद अजित पवार गुट के नेता प्रफुल पटेल ने भी यह बात कही थी कि शरद और अजित पवार एक साथ आ सकते हैं. हालांकि, अब एनसीपी-एसपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने साफ कहा है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. 

'मौत पसंद करेंगे, धोखा नहीं करेंगे'
शरद पवार की एनसीपी-एसपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने स्पष्ट कर दिया है कि चाचा-भतीजे एक साथ नहीं आने वाले हैं. जितेंद्र आव्हाड ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "हमारे जैसे कार्यकर्ता मौत पसंद कर लेंगे, लेकिन किसी के साथ धोखा नहीं करेंगे. हमारी पार्टी तोड़ी गई और हमारा सिंबल भी छीना गया. पवार साहब (शरद पवार) ने कहा कि हम कहीं नहीं जाएंगे. अब हमारे सांसदों को ले जाने की तैयारी हो रही है, लेकिन सारे सांसद शरद पवार के साथ हैं. कोई कहीं नहीं जाएगा."

रोहित पवार ने भी किया कंफर्म
शरद पवार के पोते और एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने कहा कि अगर अजित दादा और शरद साहेब चाहें तो एक साथ आ सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह आना चाहते हैं या नहीं. वहीं, रोहित पवार ने दावा किया कि शरद गुट के कई सांसदों से सत्ता पक्ष के दलों ने संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन किसी भी सांसद ने उन्हें जवाब नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें: क्या साथ आएंगे अजित पवार और शरद पवार? रोहित पवार बोले, 'चाहें तो आ सकते हैं लेकिन मुझे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget