एक्सप्लोरर

Maharashtra: संजय राउत के आरोपों पर किरीट सोमैया का पलटवार, कहा- किसी भी जांच के लिए हूं तैयार

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा उनपर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं.

Kirit Somaiya: बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा उनपर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं. सोमैया ने इसके साथ ही मुंबई में कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र आवंटित करने में हुए कथित ‘घोटाले’ की शिकायत पुलिस के समक्ष दर्ज कराई है.

सोमैया ने दावा किया कि न तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और न ही संजय राउत कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र आवंटित करने में हुए ‘‘घोटाले’’ के उनके आरोपों का जवाब दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मेरी लड़ाई उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी.’’ सोमैया ने मंगलवार दोपहर बाद दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस थाने में मुंबई में कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र का ठेका देने में हुए कथित भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने ठाकरे पर बेनामी संपत्ति रखने का भी आरोप लगाया. सोमैया ने दावा किया कि इनमें से एक बेनामी संपत्ति रायगढ़ जिले के अलीबाग में हैं.

संजय राउत ने लगाया आरोप

संजय राउत ने सोमैया पर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र के, पीएमसी बैंक घोटाले के आरोपी के साथ संबंध हैं. सोमैया लगातार शिवसेना (Shiv Sena) के बड़े नेताओं और महा विकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) के अन्य नेताओं के विरुद्ध आरोप लगाते रहे हैं. राउत ने कहा था कि किरीट के बेटे नील सोमैया (Neel Somaiya) का राकेश वाधवान (Rakesh Wadhawan) से संबंध है जो पीएमसी बैंक घोटाले का एक आरोपी है.

शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बुधवार को कहा कि ‘पिता-पुत्र’ दोनों जेल जाएंगे. उन्होंने ट्वीट किया, “पिता-पुत्र दोनों जेल जाएंगे. इंतजार कीजिये. बैरक का सेनिटाइजेशन किया जा रहा है.” राउत ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया.

उन्होंने ट्वीट किया, ''कंकाल कोठरी से बाहर गिर रहे हैं. स्वयंभू योद्धा किरीट सोमैया पर खुद ब्लैकमेल करने का आरोप है. सोमैया के जबरन वसूली रैकेट के शिकार अब बोल रहे हैं. मैं महाराष्ट्र सरकार के #CBI और #anticorruptionBureau से संयुक्त रूप से किरीट के जबरन वसूली के खेल की जांच करने की अपील करता हूं.''

यह भी पढ़ें

Maharashtra: संजय राउत ने BJP नेता किरीट सोमैया पर निशाना, कहा- 'बाप बेटे दोनों जाएंगे जेल'

Annual Crime Report Mumbai: मुंबई में महिलाओं और बच्चों का शोषण करने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget