एक्सप्लोरर

Maharashtra: संजय राउत ने BJP नेता किरीट सोमैया पर निशाना, कहा- 'बाप बेटे दोनों जाएंगे जेल'

BJP के कुछ नेताओं और व्यवसायियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने और पूर्व सांसद किरीट सोमैया को निशाना बनाने के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि ‘पिता-पुत्र’ दोनों जेल जाएंगे.

Sanjay Raut on Kirit Somaiya: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कुछ नेताओं और व्यवसायियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) को निशाना बनाने के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बुधवार को कहा कि ‘पिता-पुत्र’ दोनों जेल जाएंगे. उन्होंने ट्वीट किया, “पिता-पुत्र दोनों जेल जाएंगे. इंतजार कीजिये. बैरक का सेनिटाइजेशन किया जा रहा है.” राउत ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया.

उन्होंने ट्वीट किया, ''कंकाल कोठरी से बाहर गिर रहे हैं. स्वयंभू योद्धा किरीट सोमैया पर खुद ब्लैकमेल करने का आरोप है. सोमैया के जबरन वसूली रैकेट के शिकार अब बोल रहे हैं. मैं महाराष्ट्र सरकार के #CBI और #anticorruptionBureau से संयुक्त रूप से किरीट के जबरन वसूली के खेल की जांच करने की अपील करता हूं.''

संजय राउत ने सोमैया पर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र के, पीएमसी बैंक घोटाले के आरोपी के साथ संबंध हैं. सोमैया लगातार शिवसेना (Shiv Sena) के बड़े नेताओं और महा विकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) के अन्य नेताओं के विरुद्ध आरोप लगाते रहे हैं. राउत ने कहा था कि किरीट के बेटे नील सोमैया (Neel Somaiya) का राकेश वाधवान (Rakesh Wadhawan) से संबंध है जो पीएमसी बैंक घोटाले का एक आरोपी है.

राउत ने यह भी कहा था कि वह इस संबंध में उचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सारे दस्तावेज सौंपेंगे. राउत ने पीएमसी मामले में पिता और पुत्र की गिरफ्तारी की भी मांग की थी. आरोपों का खंडन करते हुए किरीट सोमैया ने कहा था कि वह किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं. सोमैया ने कहा था ‘‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. मैं कभी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहा. किसी भी जांच के लिए तैयार हूं.’’

यह भी पढ़ें

Maharashtra Politics: Sanjay Raut का आरोप, 'एजेंसियों का सहारा ले शिवसेना नेताओं को परेशान कर रही BJP'

Maharashtra: अस्पताल में हुई शख्स की मौत, परिवार का दावा 'सरकारी अस्पताल में मृत मरीज के शरीर पर रेंग रही थी चींटियां'

Omicron in Mumbai: ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर आया हैरान करने वाला आंकड़ा, 95 प्रतिशत सैंपल निकले पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget