एक्सप्लोरर

Kedar Jadhav: पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव करेंगे सियासी पारी का आगाज, इस पार्टी में होंगे शामिल

Kedar Jadhav News: केदार जाधव BJP में शामिल होने से पहले CM देवेंद्र फडणवीस और आशीष शेलार से मुलाकात कर चुके हैं. वह आज CM और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे.

Kedar Jadhav Will Join BJP: भारतीय टीम के पूर्व​ क्रिकेटर केदार जाधव मंगलवार (8 अप्रैल) से सियासी पारी की शुरुआत कर रहे हैं. दरअसल, पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. वह दोपहर 3 बजे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. सूत्रों के मुताबिक केदार जाधव बीजेपी में शामिल होंगे. केदार जाधव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे.

बीजेपी में शामिल होने का ऐलान करने से पहले केदार जाधव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और रवींद्र चव्हाण से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता आशीष शेलार से भी मुलाकात की थी. उस समय ऐसी अफवाहें थीं कि केदार जाधव बीजेपी में शामिल होंगे.

कैसा रहा है केदार जाधव का क्रिकेट करियर?

केदार जाधव पुणे के रहने वाले हैं. उन्होंने भारत के लिए 73 एकदिवसीय मैच खेले हैं. टी-20 मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. केदार जाधव ने अब तक सिर्फ 9 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.33 की औसत से 122 रन बनाए हैं.

केदार जाधव ने साल 2010 में आईपीएल में पदार्पण किया था. केदार जाधव ने आईपीएल में 95 मैच खेले हैं. उन्होंने 81 पारियों में 1208 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 69 रहा है. केदार जाधव ने आईपीएल में 4 अर्धशतक लगाए हैं.

साल 2011 में वह कोच्चि टस्कर्स केरल टीम का हिस्सा थे. 2013 से 2015 तक दिल्ली टीम का हिस्सा बने और बाद में 2016 और 2017 में आरसीबी टीम में शामिल हुए. केदार जाधव 2018 से 2020 तक सीएसके टीम का हिस्सा रहे और फिर 2021 में उन्हें हैदराबाद की ओर से खेलने का मौका मिला.

बता दें कि केदार यादव क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में एंट्री करने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं. उनसे पहले भी कई क्रिकेटर राजनीति में प्रवेश कर चुके हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और गौतम गंभीर सांसद ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल हैं. अब केदार जाधव भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए आज बीजेपी ज्वाइन करेंगे.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget