एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवसेना का विज्ञापन- 'देश में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे', संजय राउत का तंज- 'फडणवीस आपका...'

Maharashtra News: शिवसेना की तरफ से जारी विज्ञापन में एकनाथ शिंदे को बतौर सीएम फेस देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा पॉपुलर बताया गया है. इस पर अब संजय राउत ने निशाना साधा है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना की तरफ से जारी एक विज्ञापन पर सियासी पारा चढ़ गया है. इसमें दावा किया गया है कि देश में लोगों की पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो वहीं राज्य में लोगों की पसंद एकनाथ शिंदे हैं. इस विज्ञापन ने दावा किया गया है कि सीएम पद के लिए एकनाथ शिंदे को 26.10 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया तो वहीं देवेंद्र फडणवीस को 23.2 फीसदी लोग ही सीएम के तौर पर पसंद करते हैं. शिवसेना के इस विज्ञापन पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने करारा तंज किया है. विज्ञापन में पीएम मोदी और सीएम शिंदे की तस्वीर है.

संजय राउत ने ट्वीट कर कही ये बात

संजय राउत ने इस विज्ञापन को शेयर करते हुए दावा किया कि यह करोड़ों रुपये को खर्च करके बनाया गया है. उन्होंने ट्वीट किया, "यह विज्ञापन करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया गया है. एकनाथ शिंदे शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को भूल चुके हैं. शिवसेना ने अपना बुलबुला फोड़ दिया है. विज्ञापन में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर कहां है? मोदी शाह से इतना डर?बाकी सर्वे.. फडणवीस आपका पसंदीदा विषय है."

शिवसेना ने किया डैमेज कंट्रोल

इस विज्ञापन पर विवाद तो हो ही गया है. शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दीपक केसकर ने विज्ञापन को गलती बताया है. उन्होंने कहा कि शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने डैमेज कंट्रोल करते हुए दावा किया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में 180 से शिवसेना BJP गठबंधन जीतेगा. 

बता दें कि ये विज्ञापन ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सीटों के बंटवारे पर भी बीते दिनों में बयानबाजी देखने को मिली है. महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार भी होना है. ऐसे में इस विज्ञापन के टाइमिंग की चर्चा होनी लाजमी है. अब देखना होगा कि बीजेपी इस विज्ञापन पर क्या प्रतिक्रिया देती है.

Maharashtra: महाराष्ट्र में हुई हिंसा को लेकर मुसलमानों के बारे में हसन मुश्रीफ का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget