एक्सप्लोरर

Jalgaon Train Accident: चाय वाले ने ऐसा क्या कहा कि ट्रेन से कूदने लगे लोग? पुष्पक एक्सप्रेस हादसे में आग की अफवाह पर बड़ा खुलासा

Pushpak Train Accident: जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण कई यात्री ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है.

Jalgaon Pushpak Express Accident: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में कोई हादसा न होने के बावजूद एक भयावह हादसा हो गया. केवल हादसे की अफवाह ने लोगों को मौत के मुंह में खींच लिया और अब तक 13 लोगों की जान चली गई. पुष्पक एक्सप्रेस में लगी आग की अफवाह ने कई यात्रियों को ट्रेन से कूदने पर मजबूर कर दिया और लोग सामने से आ रही दूसरी हाई स्पीड ट्रेन की चपेट में आ गए. सवाल उठता है कि इस जानलेवा अफवाह का जिम्मेदार कौन है? इस सवाल का जवाब देते हुए इस ट्रेन एक्सीडेंट में बड़ा खुलासा हुआ है.

एबीपी माझा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4.45 बजे ट्रेन में चाय बेचने आए शख्स ने यात्रियों को बताया कि ट्रेन में आग लग गई है. यह सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और हल्ला हो गया. इसके बाद कुछ यात्रियों ने न आव देखा न ताव, चेन पुलिंग की और दरवाजों से नीचे कूदने लगे. घबराए हुए लोगों ने खुद को ही मौत के मुंह में धकेल दिया और कुछ ही पल में सब खत्म हो गया. 

जलगांव हादसे में 13 की मौत
जलगांव कलेक्टर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पक ट्रेन हादसे में बुधवार (22 जनवरी) को 12 लोगों की मौत की सूचना मिली थी, जबकि 15 के करीब घायल थे जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. अब गुरुवार (23 जनवरी) को मौत का आंकड़ा बढ़ कर 13 हो गया है. हादसे में मरने वाले सभी लोग उत्तर भारत के हैं. वहीं, तीन लोग नेपाल के भी बताए जा रहे हैं. सभी शवों को उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है. जो शव ट्रांसपोर्ट नहीं किए जा सकते, उनके परिजनों को जलगांव बुलाया गया है ताकि यहां उनका अंतिम संस्कार हो सके. 

सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फिलहाल स्विट्जरलैंड के दावोस में हैं. ट्रेन हादसे की जानकारी होते ही उनका बयान भी आया. सीएम फडणवीस ने कहा था, "हमें जो सूचना मिली है उसके अनुसार कोच में कोई चिंगारी या आग नहीं देखी गई. ट्रेन में कुछ यात्रियों ने गलती से मान लिया कि ट्रेन से धुआं निकल रहा है और वे कूद गए. दुर्भाग्य से वे दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए." 

इस हादसे का शिकार हुए लोगों को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुआवजे का ऐलान किया गया है. वहीं, सभी को हर संभव मदद दिए जाने और पूरी तरह से इलाज किए जाने का भी आश्वासन दिया मिला है. सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. वहीं, रेलवे की तरफ से मृतकों के परिजनों को 1.5-1.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये और घायलों को 5 हजार रुपये देने का ऐलान किया है. 

यह भी पढ़ें: Jalgaon Train Accident: 'मैंने खुद देखा, किसी ने चेन खींची और...', पुष्पक ट्रेन हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने क्या-क्या बताया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget