एक्सप्लोरर

Jalgaon Train Accident: 'मैंने खुद देखा, किसी ने चेन खींची और...', पुष्पक ट्रेन हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने क्या-क्या बताया?

Jalgaon Train Accident: जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस पर ब्रेक लगाने से चिनगारी निकलने लगी. लोगों ने ट्रेन की चेन खींच दी और फिर अगल-बगल की पटरी पर कूद गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने आंखों देखी बताई है.

Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बीते बुधवार (22 जनवरी) बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की जान चली गई. आग लगने की अफवाह पर ही ट्रेन से कई लोग कूद गए और दूसरी पटरी पर आ रही रेलगाड़ी की चपेट में आ गए. दरअसल, जलगांव में रेलवे स्टेशन से आगे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में हुआ. ब्रेक लगाने के पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिनगारी निकलने लगी, जिस पर यात्रियों को लगा कि आग लग गई है और फिर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके वजह से कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींच दी. 

इस भयावह हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने सारी बात बताई है. लोगों ने बताया कि कुछ यात्री एक ओर से पटरी पर कूद गए, जबकि अन्य दूसरी ओर से पुलिया की दीवार के पास उतर गए. जो यात्री पटरी पर कूदे थे, वे उस पटरी पर तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए. 

'खुद देखा कर्नाटक एक्सप्रेस के नीचे आ गए लोग'- प्रत्यक्षदर्शी
इस संबंध में एक यात्री ने मराठी समाचार चैनल से कहा, ‘‘यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन दोपहर के समय जलगांव स्टेशन से गुजरी और पचोरा के पास पहुंची.’’ उसने बताया कि जब ब्रेक लगाए गए तो कुछ यात्रियों ने ट्रेन के पहियों से चिनगारी निकलते देखी, जिससे उनमें दहशत फैल गई. वहीं, दूसरे व्यक्ति ने कहा, ‘‘कुछ यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींच दी और पटरी पर उतर गए, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.’’ उसने कम से कम दो यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस के पहियों के नीचे आते देखा.

कम से कम 12 यात्रियों की मौत
एक और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘कुछ यात्रियों ने बताया कि आठ से नौ लोगों की मौत हुई है. पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटे से ज्यादा समय के बाद आगे की यात्रा पर रवाना हुई." वहीं, अधिकारियों ने जानकारी दी कि उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में आग लगने की घटना के कारण घबराहट में ट्रेन से कूदने वाले कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई. वे पास की पटरियों पर एक अन्य ट्रेन की चपेट में आ गए.

यह भी पढ़ें: 'अपने मंत्री को मुंबई वापस भेज दें देवेंद्र फडणवीस', उदय सामंत पर क्यों भड़के संजय राउत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget