एक्सप्लोरर

Samay Raina News: महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को भेजा दूसरा समन, कॉमेडियन के वकील ने किया था ये दावा

Samay Raina Controversy: समय रैना ने विवाद के बाद कहा है कि मैंने अपने चैनल से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी वीडियो हटा दिए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था.

India's Got Latent Controversy: इंडियाज गॉट लेटेंट मामल में महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन समय रैना को दूसरा समन भेजा है. साइबर सेल ने समय रैना को सोमवार यानी 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा है. बुधवार को समय रैना की वकील ने साइबर सेल को बताया था कि समय रैना अमेरिका में हैं और 17 मार्च को लौटेंगे.

दरअसल, समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इसी बीच कॉमेडियन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी वीडियो हटा दिए हैं. समय रैना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है.

लोगों को हंसाना मेरा उद्देश्य था- समय रैना 

समय रैना ने लिखा,  "मैंने अपने चैनल से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी वीडियो हटा दिए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था. मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो."

मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना और शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. वहीं, असम पुलिस ने सोमवार को शो में की गई 'अश्लील' टिप्पणी को लेकर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

एनसीडब्ल्यू ने भी किया है तलब

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को तलब किया है. साथ ही यूट्यूबर्स द्वारा कथित तौर पर की गई अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. मामले की सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गई है.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सोमवार को यूट्यूब की पब्लिक पॉलिसी प्रमुख मीरा चट को एक पत्र लिखकर इंडियाज गॉट लेटेंट शो से संबंधित वीडियो को हटाने का आग्रह किया, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया ने विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिससे इंटरनेट पर आक्रोश फैल गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget