एक्सप्लोरर

बीड में बीच चुनाव दुखद घटना! पोलिंग बूथ पर निर्दलीय प्रत्याशी बालासाहेब शिंदे की हार्ट अटैक से मौत

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के बीड में हो रहे मतदान के बीच पोलिंगग बूथ एक दुखद घटना हुई है जहां एक निर्दलीय प्रत्याशी की अचानक से तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की बीड विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी बालासाहेब शिंदे (Balasaheb Shinde) की हार्ट अटैक से आज (20 नवंबर) मौत हो गई. हैरान करने वाली बात यह है कि जब उन्हें हार्ट अटैक आया तब वह एक पोलिंग बूथ पर मौजूद थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि बालासाहेब शिंदे बीड शहर के छत्रपति शाहू विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर ठहरे हुए थे. इसी बीच उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़ें. इसके बाद उन्हें बीड शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उन्हें छत्रपति संभाजी नगर के एक अस्पताल में भी भर्ती कराया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

सीने में दर्द की कर रहे थे शिकायत

यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले अपने आसपास मौजूद लोगों से सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी और उन्हें पीने के लिए पानी भी दिया गया था. उन्हें हवादार जगह पर ले जाया जा रहा था लेकिन वह बेहोश हो गए थे. 

एनसीपी की सीट रही है बीड

बीड विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला अजित पवार गुट की एनसीपी और शरद पवार गुट की एनसीपी-एसपी के बीच है. यहां एनसीपी-एसपी से संदीप क्षीरसागर और एनसीपी से योगश क्षीरसागर प्रत्याशी हैं. संदीप  यहां के निवर्तमान विधायक हैं.

महाराष्ट्र में 5 बजे तक 58.22 फीसदी मतदान

महाराष्ट्र में शाम 6 बजे मतदान संपन्न हो गया. शाम पांच बजे तक के  आंकड़े के मुताबिक महाराष्ट्र में  58.22 प्रतिशत मतदान हुआ है. फाइनल आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है लिहाजा इसमें वृद्धि के आसार हैं. पिछले चुनाव में महाराष्ट्र में 61.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. आज चुनाव के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर झड़प की भी जानकारी सामने आई है. 

ये भी पढ़ें - बिटक्वाइन कांड में किसका आडियो? सुप्रिया सुले का जिक्र कर अजित पवार ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mumbai Rain Update: मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात
मुंबई में बारिश कहर, 6 दिन में गिरे 1100 पेड़! 4 की मौत और कई घायल, तीन साल के मानसून का रिकॉर्ड टूटा
मुंबई में 6 दिन में गिरे 1100 पेड़! चार की मौत और कई घायल, तीन साल के मानसून का रिकॉर्ड टूटा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget