एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच देखना हुआ और आसान, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

ICC World Cup 2023 Final: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फाइनल का मैच देखना मुंबई वालों के लिए और भी आसान हो गया है. अहमदाबाद जाने के लिए अब मुंबई से स्पेशल ट्रेन चलेगी.

IND vs AUS World Cup 2023 Final: देशभर में वर्ल्ड कप का क्रेज छाया हुआ है. विश्व कप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक 10 मैच जीते, जिसमें उन्होंने पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी हराया है. इससे पूरे देश को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप भारत आएगा. अहमदाबाद में फाइनल मैच से पहले शहर के सभी होटल फुल हो गए हैं और ट्रांसपोर्ट भी महंगा हो गया है.

पीएम मोदी भी स्टेडियम में मैच देखेंगे
4 साल बाद होने वाले इस महामुकाबले में पीएम नरेंद्र मोदी खुद अपने नाम पर बने इस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले महामुकाबले को देखेंगे. ऐसे में दूर-दूर से भारतीय क्रिकेट प्रशंसक अहमदाबाद पहुंचने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन टिकट नहीं मिल पा रहा हैं. ऐसे में सेंट्रल रेलवे ने अहमदाबाद क्रिकेट देखने जाने वाले लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. मुंबई और अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है.

मुंबई से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
सेंट्रल रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 19 नवंबर को होने वाले फाइनल क्रिकेट मैच के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस (01153) 18 नवंबर (शनिवार) को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से रात 10.30 बजे अहमदाबाद, गुजरात के लिए प्रस्थान करेगी और रविवार को सुबह 6.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. लेकिन ट्रेन दादर, ठाणे, वसई सूरत और वडोदरा में रुकेगी. इस ट्रेन में सफर करने वाले क्रिकेट प्रशंसक अहमदाबाद पहुंचकर आराम से मैच देख सकेंगे. फिर वापसी के लिए अहमदाबाद-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस (01154) 19-20 नवंबर (सोमवार) को 01.44 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी, जो सुबह 10.35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी.

ये ट्रेन भी चलेगी
इसी तरह सेंट्रल रेलवे ने भी एक और ट्रेन की घोषणा की है. बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (09011) 18 नवंबर (शनिवार) को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अहमदाबाद पहुंचेगी. ट्रेन रात 11.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रविवार (19 नवंबर) को सुबह 07.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. माना जा रहा है कि रेलवे की इस पहल से क्रिकेट देखने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Navi Mumbai Bar: नवी मुंबई के बार में पुलिस की छापेमारी, अश्लील कृत्य करने के आरोप में 11 महिला वेटर सहित 31 पर केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget