एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के नए चुनाव आयुक्त होंगे IAS दिनेश वाघमारे, इन विभागों में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी 

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वरिष्ठ आईएएस दिनेश वाघमारे राज्य चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्त होने से पहले सामाजिक न्याय विभाग, सामान्य प्रशासन और ऊर्जा विभागों में प्रमुख सचिव पद पर काम कर चुके हैं. 

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार (20 जनवरी 2025) को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश वाघमारे को प्रदेश चुनाव आयुक्त (एसईसी) नियुक्त किया है. आईएएस वाघमारे को इस अहम पद पर स्थानीय निकाय चुनाव से ठीक पहले नियुक्त किया गया है. यह पद पिछले साल के अंत में रिक्त हुआ था.

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार दिनेश वाघमारे पांच वर्ष की अवधि के लिए इस पद पर काम करेंगे. वह इस पद पर पुनर्नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे. 

1994 बैच के IAS हैं वाघमारे

आईएएस दिनेश वाघमारे 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) नागपुर से बी.ई. (इलेक्ट्रॉनिक्स) में डिग्री हासिल करने के बाद आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में एमटेक की डिग्री होल्डर भी हैं. उन्होंने ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड से डेवलपमेंट एंड प्रोजेक्ट प्लानिंग में एम.एस.सी. भी किया है.

 यू.पी.एस. मदान का लेंगे स्थान 

राज्य चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्त होने से पहले उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग, सामान्य प्रशासन और ऊर्जा विभागों में प्रमुख सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. वह राज्य द्वारा संचालित महाराष्ट्र स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रह चुके हैं. वह सेवानिवृत्त हो चुके नौकरशाह यू.पी.एस. मदान का स्थान लेंगे, जिनका राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) के रूप में कार्यकाल पिछले साल सितंबर में समाप्त हो गया था.

राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में वाघमारे महाराष्ट्र में जिला परिषदों, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, नगर निगमों (बृह्न मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सहित) और परिषदों के लिए मतदाता सूची की तैयारी और चुनावों के संचालन के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की देखरेख करेंगे. 

दरअसल, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 16 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एसईसी पद के लिए उम्मीदवार की सिफारिश करने के लिए अधिकृत किया था. 

यह भी पढ़ें:  'एकनाथ शिंदे गुट के 20 विधायक...', शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत के दावे से गरमाई महाराष्ट्र की सियास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget