एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना: कौन है पात्र और किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, आवेदन करने से पहले यहां जानें

Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply 2024: 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना' के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है. ऐसे में जान लीजिये इसके लिए कौन पात्र हैं.

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana 2024: महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वित्त मंत्री अजित पवार के बजट में घोषित 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना' के तहत लाभार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इस योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा. पंजीकरण के पहले दिन ही राज्य के कई केंद्रों और तहसील कार्यालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई.

ABP माझा के अनुसार, पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं केंद्रों पर आईं. इस योजना के तहत पंजीकरण के बाद लाभार्थियों की सूची जारी की जाएगी. पहले दिन ही महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया. इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये प्रदान किए जाएंगे.

यह योजना मध्य प्रदेश सरकार की 'लाडली बहना' योजना की तर्ज पर शुरू की गई है, जो मध्य प्रदेश में बेहद लोकप्रिय थी. इसका लाभ मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिला था, जहां बीजेपी ने सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. इससे संभावना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महायुति (NDA) सरकार को भी बड़ा फायदा मिलेगा. यह योजना गेम चेंजर साबित हो सकती है. हालांकि, इस योजना का लाभ किसे मिलेगा इसे लेकर महिलाओं में अभी भी कुछ उलझन है.

'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीन योजना' से जुड़ी जानकारी
आयु: 21 से 60 वर्ष
लाभ: 1500 रुपये प्रति माह
सरकार की ओर से द्वारा सालाना फंड: 46000 करोड़ रुपये
कार्यान्वयन: जुलाई 2024 से

कौन होगा पात्र?
महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए
विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त और निराश्रित महिलाएं
वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए

कौन इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा?
वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक
घर में कोई टैक्स दे रहा है
परिवार में किसी को सरकारी नौकरी या पेंशन मिल रही है
परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन है
परिवार के पास 4 पहिया वाहन है (ट्रैक्टर छोड़कर)

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?
आधार कार्ड
राशन कार्ड
आय प्रमाण
निवास प्रमाण
बैंक पासबुक
फोटो

इस तरफ करें आवेदन
योजना के लिए आवेदन पोर्टल, मोबाइल ऐप या सेतु सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकते हैं. जो लोग आवेदन नहीं कर सकते उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र पर सहायता मिलेगी.

ये भी पढ़ें: लोनावला हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget