एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में होली और नमाज के लिए फडणवीस सरकार का एक्शन प्लान तैयार, पढ़ लें गाइडलाइन

Holi Guidelines 2022 Maharashtra: होली और जुमे की नमाज को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. मुंबई में 11 हजार के करीब पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

Holi Guidelines 2022 Maharashtra: महाराष्ट्र में होली और नमाज दोनों ही धार्मिक आस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन हैं. यहां दोनों को आपसी सम्मान और सौहार्द के साथ मनाने की परंपरा रही है. हालांकि, महाराष्ट्र में कई ऐसे जिले हैं, जहां गड़बड़ी होने की संभावना है, इसलिए फडणवीस सरकार ने तैयारी कर ली है. 

महाराष्ट्र में बीड सरपंच हत्या, पुणे रेप केस, धनंजय मुंडे का इस्तीफा, नितेश राणे और अबू आजमी के विवादित बयानों से सियासत गर्म है, इसलिए राज्य में थोड़ी भी गडबड़ी ना हो, इसलिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्शन प्लान बनाया है. फडणवीस के पास ही गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी है.

गृह विभाग ने सीधा मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था और होली को लेकर गाइडलाइन जारी किया है. मुंबई पुलिस मोहम्मद अली रोड, पायधुनी, भायखला, नागपाडा, मानखुर्द गोवंडी, वांद्रे कुर्ला जैसे इलाकों में ज्यादा नजर बनाए रखे हुए है. यह सभी मुस्लिम समुदाय की संख्या वाले इलाके माने जाते हैं, पर यहां हिंदू भी रहते हैं. इस वजह से थोड़ी भी हालत खराब ना हो जाए इसलिए मुंबई पुलिस इन इलाको पर ध्यान दे रही है.

क्या है गाइडलाइन?

- सार्वजनिक जगहों पर अश्लील शब्दों, गाने बजाने, इशारा करने या आपत्तिजनक पोस्टर्स के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है .

- ऐसे पोस्टर्स, जिससे किसी की प्रतिष्ठा, शालीनता और नैतिकता को ठेस पहुंचे, पर प्रतिबंध है.

- राह पर चलने वालों पर रंग भरे गुब्बार और रंग का पाउडर फेंकने पर रोक.

- किसी भी व्यक्ति को होली मनाने के लिए मजबूर करने पर प्रतिबंध.

- त्योहार के नाम पर जबरदस्ती चंदा वसूलने पर भी रोक.

- शराब के नशे में महिलाओं से बदसलूकी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

- शराब के नशे में गाड़ी भगाने और राहगीरों को परेशान करने पर भी सख्त कार्रवाई होगी.

कहां कितनी पुलिस तैनात?
होली पर मुंबई शहर की सुरक्षा को लेकर पूरे शहर में कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. शहर में 11 हजार के करीब पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. 7 एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, 19 डीसीपी, 51 एसीपी समेत 1767 पुलिस अधिकारी और 9145 पुलिस कर्मचारी पुलिस बंदोबस्त में तैनात रहेंगे. इसके अलावा सेंसिटिव इलाकों में SRPF की प्लाटून, RCP की प्लाटून, क्विक रिस्पांस टीम, बम निरोधक दस्ता और होमगार्ड भी तैनात रहेंगे.

महाराष्ट्र में कौन से जिले हैं संवेदनशील?
महाराष्ट्र में वर्षों से होली और नमाज दोनों मिल-जुलकर मनाए जाते रहे हैं और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिलती है. पर माहौल बिगड़ ना जाए इसलिए महाराष्ट्र पुलिस भी अर्लट मोड पर है. महाराष्ट्र के मालेगाव, संभाजीनगर, ठाणे, भिवंडी, नाशिक जैसे जिले हैं जो संवेदनशील हैं.

इसलिए महाराष्ट्र पुलिस की कई टीम इन जिलों में तैनात है. सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है. होली के पहले ही मोहल्ला कमिटी की बैठकें हो चुकी है.

महाराष्ट्र से हटाई जाएगी औरंगजेब की कब्र? मंत्री नितेश राणे के बयान ने बढ़ाई हलचल

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget