एक्सप्लोरर

Helicopter Crash: पुणे जिले के पौड़ इलाके में मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, चार लोग थे सवार

Pune Helicopter Crash: पुणे के पौड़ इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की जानकारी मिली है. घटना में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह चॉपर रिहायशी इलाके से काफी दूर गिरा.

Pune News: पुणे जिले के पौड़ इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हेलीकॉप्टर पर चार लोग सवार थे. इनमें से एक की हालत गंभीर है जबकि तीन लोग सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि इस वक्त पुणे में तेज बरसात हो रही है और हवा भी तेज है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद तेज हवा के चलते या फिर मौसम खराब होने की वजह से यह घटना हुई है. 

घटना के संबंध में एसपी पंकजा देशमुख का बयान सामने आया है. देशमुख ने बताया, ''पुणे के पौड़ गांव के नजदीक एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. यह हेलीकॉप्टर प्राइवेट एविएशन कंपनी का था. यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था. हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'बहुत खतरनाक घटना थी'
इस घटना में प्रत्यक्षदर्शी ने एबीपी न्यूज़ से बात की है. प्रत्यक्षदर्शी कमलेश सोलकर ने वहां मौजूद थे जब यह हादसा हुआ. सोलकर ने कहा, ''मैंने देखा कि हेलीकॉप्टर नीचे गिर गया जैसे ही हेलीकॉप्टर नीचे गिरा मैं उसके पास गया. मैं हेलीकॉप्टर के पायलट से बात की. वह बात करने की स्थिति में नहीं था. वह घबराया हुआ था और लोगों से कह रहा था कि हेलीकॉप्टर से हट जाएं हेलीकॉप्टर कभी भी ब्लास्ट हो सकता है.''

बारिश के कारण हुआ हादसा?
सोलकर ने बताया, ''जिस जगह पर यह घटना हुई वह बहुत ही छोटी जगह है. वहां पर जाना बहुत ही मुश्किल है. मैं सड़क से बहुत अंदर था. यहां दो दिन से बहुत ज्यादा बारिश हो रही है, मुझे लगता है कि शायद इस वजह से कुछ हुआ होगा लेकिन बहुत ही खतरनाक घटना थी. मुझे बीपी की समस्या है और दुर्घटना देखने के बाद मैं डर गया. इसलिए मैं वहां से तुरंत भाग गया.''

हेलीकॉप्टर AW 139 और पायलट की डिटेल सामने आई है. यह हेलीकॉप्टर ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी की है. घायल हुए कैप्टन का नाम आनंद है जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें दीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी रैम नाम के तीन अन्य शख्स सवार थे.

ये भी पढे़ं- मुंबई में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, महाराष्ट्र के इन इलाकों भारी वर्षा का अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget