एक्सप्लोरर

मुंबई में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, महाराष्ट्र के इन इलाकों भारी वर्षा का अलर्ट जारी

Mumbai Weather News: मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया था कि महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर जिले सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Mumbai Rainfall: महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार (24 अगस्त) को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इसी के साथ मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि सांताक्रूज़ में 59 मिमी बारिश हुई.

वहीं, कोलाबा वेधशाला ने 14 मिमी बारिश दर्ज की. सांताक्रूज और कोलाबा वेधशालाएं महाराष्ट्र के उपनगरों और द्वीप शहर के लिए बारिश दर्ज करती हैं. महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने और तापमान, आर्द्रता का स्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है.

कहां कितनी हुई बारिश?

रत्नागिरी जिले के हरनाई और पालघर जिले के दहानू में सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में क्रमशः 116 मिमी और 143 मिमी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया था कि महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर जिले सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.

महाराष्ट्र के इन जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा जिला और विदर्भ के अमरावती, भंडारा, चंद्रपुर और गोंदिया जिलों में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट में 24 घंटों में 64.5 मिमी से अधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है और निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है.

किन इलाकों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने की संभावना?

पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों को छोड़कर कई जिलों में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. आईएमडी ने 25 और 26 अगस्त को कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें:

Pune: मौत का खौफनाक मंजर! सड़क किनारे खड़ी कार को डंपर ने मारी टक्कर, फिर कई मीटर घसीटा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget