एक्सप्लोरर

Har Har Mahadev: NCP नेता जितेंद्र आव्हाड पर फिल्म के प्रदर्शन को बाधित करने का आरोप, मामला दर्ज

Maharashtra News: इस मामले में करीब पूर्व मंत्री के साथ-साथ करीब 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. समर्थकों के साथ मिलकर दर्शकों के साथ मारपीट का आरोप है.

Thane News: ठाणे पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) और करीब सौ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. एक मल्टीप्लेक्स में मराठी फिल्म हर हर महादेव (Har Har Mahadev) का प्रदर्शन बाधित करने और दर्शकों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में मामला दर्ज किया. सोमवार को आव्हाड और उनके समर्थक ठाणे (Thane) शहर में एक मल्टीप्लेक्स में कथित तौर पर घुस गए और इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हर हर महादेव फिल्म का प्रदर्शन बाधित किया.

इस सिलसिले में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जब दर्शकों ने अपने पैसे वापस मांगे और फिल्म का प्रदर्शन बाधित करने को लेकर टिप्पणियां कीं तो आव्हाड और उनके समर्थकों ने उनमें से कुछ के साथ धक्का-मुक्की की. एक अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

कोल्हापुर शाही परिवार के वंशज ने पहले चेताया था

एक दर्शक की शिकायत पर आव्हाड के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने से संबंधित, आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए दंड) और 504 (शांति में खलल डालने के लिए उकसाने के इरादे से जानबूझकर अपमानित करना) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. इस व्यवधान के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने शो का पुन:प्रदर्शन शुरू करवाया.

राज्यसभा के पूर्व सदस्य और कोल्हापुर शाही परिवार के वंशज संभाजी छत्रपति ने रविवार को चेताया था. उन्होंने कहा था मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनने वाली किसी भी फिल्म में तथ्यों से छेड़छाड़ पाई गई तो वह उस फिल्म का विरोध करेंगे और उसकी रिलीज रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने हाल ही में रिलीज मराठी फिल्म हर हर महादेव और आने वाली फिल्म वेदत मराठे वीर दौदाले साथ को लेकर भी नाखुशी जाहिर की थी.

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने कर्रवाई की बात कही

सोमवार को पुणे शहर में हर हर महादेव का प्रदर्शन एक मराठा समूह संभाजी ब्रिगेड के सदस्यों ने बाधित किया. गुट के एक नेता ने आरोप लगाया कि हर हर महादेव में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है जबकि वेदत मराठे वीर दौदाले साथ में छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिकों मावले को बेहद निर्मम दिखाया गया है. इससे पहले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि ऐतिहासिक मराठी फिल्म हर हर महादेव देखने गए दर्शकों की पिटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध व्यक्त कर सकते थे. फडणवीस राज्य के गृह मंत्री भी हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की अनुमति है. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है और उन्हें विवाद की जानकारी नहीं है. राकांपा के आक्रामक विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी की महाराष्ट्र महिला शाखा ने प्रतिक्रिया व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अगर आव्हाड को यह एहसास नहीं है कि वह अब सत्ता में नहीं हैं, तो कानून को उन्हें इस बात का एहसास कराना चाहिए.

Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी, नांदेड़ के गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget