एक्सप्लोरर

CM एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से मिलेगा टिकट?

Govinda joins Shiv Sena: एक्टर गोविंदा ने सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया. उन्होंने कहा कि 2009 तक वे राजनीति के क्षेत्र में रहे. अब वनवास के बाद 'रामराज्य' में लौट गए हैं.

मशहूर एक्टर गोविंदा ने महाराष्ट्र के सीएम एनकाथ शिंदे से मुलाकात की और शिवसेना में शामिल हो गए. उन्होंने लोकसभा चुनाव का टिकट मिल सकता है. गोविंदा को मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से टिकट मिल सकता है. गोविंदा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. सीएम एकनाथ शिंदे ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि वो जमीन से जुड़े हुए हैं और सभी लोग पसंद करते हैं. 

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "ज़मीन से जुड़े और सभी को पसंद गोविंदा का आज असली शिवसेना में मैं स्वागत करता हूं." वहीं गोविंदा ने कहा, "जय महाराष्ट्र...मैं सीएम शिंदे को धन्यवाद देता हूं. 2004-09 तक राजनीति में था. उससे बाहर आने के बाद मुझे नहीं लगा था मैं वापस आऊंगा. लेकिन 2010-24 इस 14 साल के वनवास के बाद वापस से शिंदे जी के रामराज्य में वापस आया हूं."

सीएम शिंदे ने कहा, "गोविंदा की कोई शर्त नहीं है. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम पसंद आया. उन्हें हमारे साथ काम करना है . उन्हें फ़िल्म जगत के लिए कुछ करना है. उन्होंने कहा कि मुझे कोई टिकट नहीं चाहिए. उनकी एक अलग पहचान है. वो जहां जाएं हजारों लोग इकट्ठा हो जाते हैं. अब हमारे साथ हैं तो लाखों लोग इकट्ठा होंगे."

सीएम शिंदे ने ये भी कहा कि राज्य में जिस तरह का काम हुआ है वो सबने देखा है. यह घर पर बैठकर काम करने वाली सरकार नहीं है. रास्ते पर उतरकर काम करने वाली सरकार है. इसलिए हम 48 सीटों को देख रहे हैं, बड़ी संख्या में जीतेंगे.

बता दें कि महाराष्ट्र में एनडीए की सीटों में अभी तक सीटों का फाइनल बंटवारा नहीं हो पाया है. हालांकि बीजेपी और अजित पवार ने उम्मीदवारों का एलान किया है. सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी ने अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया है. सूत्रों की मानें तो गोविंदा को टिकट मिलना तय है.

बारामती सीट पर शरद पवार का बड़ा फैसला, पोते रोहित पवार को दी ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget