एक्सप्लोरर

मुंबई में 13 करोड़ के सोने की चोरी मामले में गुजरात से तीन गिरफ्तार, थार भी जब्त

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने बोरीवली में 13 करोड़ से अधिक के सोने की चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में जिग्नेश कुचड़िया, उसके पिता नाथाभाई और दोस्त यश शामिल हैं.

Maharashtra News: मुंबई की बोरीवली की एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने 13 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के सोने के जेवर चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में राजकोट (गुजरात) के रहने वाले 19 वर्षीय जिग्नेश कुचड़िया, उसके पिता नाथाभाई कुचड़िया और उसका दोस्त यश जीवाभाई शामिल हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से करीब 13 किलो सोना और एक थार कार बरामद की है.

जानकारी के मुताबिक जिग्नेश राजस्थान की एक ज्वेलरी कंपनी में काम करता था. 20 जून को वह मुंबई आया था. इसी दौरान अपने साथी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उसने फ्लैट से सोना चोरी किया और अपने पिता की मदद से बोरीवली के संजय गांधी नेशनल पार्क इलाके से थार गाड़ी में बैठकर गुजरात भाग गया. जेपी एक्सपोर्ट्स गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी की गुजरात स्थित कंपनी गुजरात साउथ रीजन में सोने की बिक्री करती है. 

थार वाहन द्वारा भाग गए गुजरात 
कंपनी के सेल्स प्रतिनिधि आनंद सुरेशभाई घाणजा (उम्र 29 वर्ष) ने अपने सहायक जिग्नेश नाथाभाई कुचड़िया (उम्र 19 वर्ष) को ग्राहकों से ऑर्डर लेने के लिए मुंबई भेजा था.  20 जून 2024 की रात, जब आनंद सुरेशभाई घाणजा फ्लैट में मौजूद नहीं थे, तभी आरोपी जिग्नेश ने अपने पिता नाथाभाई हरसतभाई कुचड़िया व उनके दोस्त यश जीवाभाई ओडेदरा की मदद से फ्लैट से कुल 13 किलो सोने के आभूषण (अनुमानित कीमत ₹13,35,61,320/-) चोरी किए और संजय गांधी नेशनल पार्क इलाके से थार वाहन द्वारा गुजरात भाग गए.

सड़क मार्ग व विमान मार्ग पर निगरानी बढ़ाई गई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त आनंद भोईटे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश पवार ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की. आरोपियों के गुजरात भागने की आशंका के चलते रेलवे मार्ग, सड़क मार्ग व विमान मार्ग पर निगरानी बढ़ाई गई. तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी फुटेज की मदद से गुजरात के पिछोला टोल नाके के पास आरोपियों की तलाश की गई. जिग्नेश नाथाभाई कुचड़िया, उसके पिता नाथाभाई हरसतभाई कुचड़िया और दोस्त यश जीवाभाई ओडेदरा को एक महिला साथ एक वाहन में देखा गया. इस टीम ने तेजी से कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया.

72 घंटे के अंदर यह सफलता की हासिल 
पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कबूल किया. चोरी में शामिल थार वाहन, मोबाइल, सोना व अन्य सबूत जब्त किए गए हैं. आरोपी नाथाभाई ने यह भी कबूला कि वह पहले भी इस तरह की वारदात कर चुका है. गुजरात राज्य के पोरबंदर, राजकोट, जामनगर, जुनागढ़ में मुंबई पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से 72 घंटे के अंदर यह सफलता हासिल की.

नाथाभाई हरसतभाई कुचड़िया के डांगावाडा मणिकवाडा स्थित घर से चोरी का पूरा सोना कुल वजन 9990.09 ग्राम (करीब 10 किलो) और कीमत 9,99,69,020 रुपये बरामद किया गया है. तीनों आरोपियों को 24/06/2024 को बोरीवली कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 28/06/2024 तक पुलिस हिरासत प्राप्त की है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget