एक्सप्लोरर

Ghatkopar Hoarding Collapses: घाटकोपर होर्डिंग मामले में बड़ा एक्शन, कंपनी का मालिक भावेश भिंडे गिरफ्तार

Ghatkopar Hoarding Collapses: घाटकोपर में होर्डिंग लगाने वाली ईगो मीडिया कंपनी के मालिक भावेश भिड़े को मुंबई क्राइम ब्रांच ने उदयपुर से गिरफ्तार किया है.

Ghatkopar Hoarding Collapses: मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग मामले में ईगो मीडिया कंपनी के मालिक भावेश भिड़े को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उदयपुर से मुख्य आरोपी भावेश को गिरफ्तार कर मुंबई लेकर आ रही है.

दरअसल, ईगो कंपनी के मालिक भावेश भिंडे पर अवैध होर्डिंग लगाने को लेकर पहले कई बार जुर्माना लगा चुका है. यही नहीं भिंडे के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज हो चुका है. इस साल की शुरुआत में मुलुंड पुलिस स्टेशन में रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था. हालांकि बाद में भिंडे को अग्रिम जमानत मिल गई थी. इसके अलावा भिंडे साल 2009 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है.

दर्ज हुई थी एफआईआर
इससे पहले सोमवार को पंत नगर पुलिस ने होर्डिंग के मालिक भावेश प्रभुदास भिंडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. भावेश की कंपनी के पास होर्डिंग लगाने का ठेका था. इसी होर्डिंग के चलते 16 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. वहीं अब इस मामले भिंडे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास लगे होर्डिंग की माप 40 x 40 फीट के अनुमत आकार के मुकाबले 120 x 120 मापी गई थी. बीएमसी के प्रमुख भूषण गगरानी ने कहा था कि घाटकोपर होर्डिंग अवैध थी क्योंकि नगर निकाय ने इसे खड़ा करने की अनुमति नहीं दी थी.

हादसे में 16 लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि इस भयानक हादसे में करीब 75 लोग घायल हो गए थे. वहीं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुआवजे का एलान भी किया है.

ये भी पढ़ें

आंधी ने हिलाई व्यवस्था की नींव, मुंबई के बाद पुणे में होर्डिंग गिरने से हादसा

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget