एक्सप्लोरर

मुंबई में गणपति बप्पा को धूम से दी जा रही विदाई, लालबागचा राजा के विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु

Ganesh Visarjan: मुंबई में लालबागचा राजा 2025 के भव्य विसर्जन समारोह में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. गिरगांव चौपाटी पर हजारों श्रद्धालु सड़कों पर कतार में खड़े हैं.

अनंत चतुर्दशी के दिन शनिवार (06 सितंबर) को गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई दी जा रही है. लालबागचा राजा 2025 का भव्य विसर्जन समारोह आयोजित किया जा रहा है. विसर्जन समारोह के दौरान बप्पा को विदाई देने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी है. मुंबई की गलियों से लेकर मंदिरों और घाटों तक एक अलग ही रौनक है. 

लालबागचा राजा 2025 के भव्य विसर्जन समारोह में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. गिरगांव चौपाटी पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन के लिए हज़ारों श्रद्धालु सड़कों पर कतार में खड़े हैं.

आस्था और विश्वास का प्रतीक हैं लालबागचा राजा

गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक पूरे देश में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाए जाने की परंपरा है. मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में इस त्यौहार को और भी खास तरह से मनाया जाता रहा है. लालबागचा राजा मंदिर का नाम हर किसी की जुबान पर होता है. मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल लालबागचा राजा हमेशा से लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है.

मन की मुरादें पूरी करने के लिए आते हैं बप्पा के भक्त

लालबाग परेल क्षेत्र स्थित यह पंडाल हर साल गणेश चतुर्थी के दौरान दुनियाभर से भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींचता है. यहां बप्पा के भक्त न सिर्फ दर्शन के लिए, बल्कि मन की मुरादें पूरी करने के लिए एक उम्मीद लेकर दूर-दूर से यहां पधारते हैं. लालबागचा राजा मंडल की स्थापना साल 1934 में हुई थी. 

गणेश विसर्जन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 

मूर्तियों के विसर्जन के वास्ते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ी है. हजारों की संख्या में लोग ढोल-ताशों की थाप पर पूरे भक्ति भाव के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं. शहर के कुछ हिस्सों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, इस बीच विसर्जन के लिए लोग भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर अपने घरों और पंडालों से निकले और देखते ही देखते सड़कें खचाखच भर गईं. 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से भव्य मूर्तियां पंडालों से ले जाई जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget