एक्सप्लोरर

नासिक में जो हुआ किसी चमत्कार से कम नहीं! अंतिम संस्कार के दौरान 'ब्रेन डेड' व्यक्ति में आ गई जान

Nashik News: नासिक में 'ब्रेन डेड' घोषित 19 वर्षीय युवक भाऊ लचके अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान हिलने-डुलने और खांसने लगा. लड़का कई दिनों से जिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती था.

महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर तालुका के रहने वाले 19 वर्षीय युवक को कुछ दिन पहले एक दुर्घटना के बाद डॉक्टरों ने 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया था. परिजन जब उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक युवक ने हरकत करना और खांसना शुरू कर दिया. इस घटना ने सभी को चौंका दिया और इलाके में चर्चा का विषय बन गया.

युवक की पहचान भाऊ लचके के रूप में हुई है. रिश्तेदार गंगाराम शिंदे ने बताया, "हमने उसे निजी अस्पताल से घर लाया था और जैसे ही अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की, वह अचानक हिलने-डुलने और खांसने लगा. घबराकर हम तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे."

डॉक्टरों ने लचके का कर दिया था 'ब्रेन डेड' घोषित- परिवार

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने लचके की गंभीर हालत देखते हुए उसे जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा है. अधिकारियों ने बताया कि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. इस घटना को लेकर परिजनों ने निजी अस्पताल पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने जल्दबाजी में लचके को 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवारजन गहरे सदमे में आ गए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे.

अस्पताल का दावा- मरीज को कभी नहीं किया मृत घोषित

हालांकि, निजी अस्पताल प्रबंधन ने इस आरोप से इनकार किया है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज को कभी मृत घोषित नहीं किया गया था. अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया, "भाऊ लचके गंभीर अवस्था में जरूर था, लेकिन उसे मृत घोषित करने का सवाल ही नहीं उठता. यह पूरी तरह से परिजनों की गलतफहमी है."

इस मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों के परिजनों के बीच आपसी बातचीत की कमी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अक्सर डॉक्टरों की बात को लेकर परिजन भ्रमित हो जाते हैं. 'ब्रेन डेड' जैसी जटिल स्थिति को समझाना और स्पष्ट करना डॉक्टरों की जिम्मेदारी होती है.

फिलहाल, जिला अस्पताल प्रशासन ने युवक के इलाज की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली है. उसकी हालत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन वह अभी भी गंभीर स्थिति में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
महाराष्ट्र में तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे 44 नेता, अयोग्य घोषित
महाराष्ट्र में तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे 44 नेता, अयोग्य घोषित
मुंबई पुलिस के पैरोल सिस्टम में घोटाला, रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस के पैरोल सिस्टम में घोटाला, रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget