एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: '...उसे सीएम शिंदे गुट के साथ करना होगा गठबंधन', शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर का बड़ा बयान 

Gajanan Kirtikar: महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर का बड़ा बयान सामने आया है. कीर्तिकर ने कहा कि, बीजेपी अपने बल पर महाराष्ट्र में शासन नहीं कर सकती, उसे शिवसेना से गठबंधन करना होगा.

Shiv Sena MP Gajanan Kirtikar on BJP: शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने रविवार को कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में अपने बल पर शासन नहीं कर सकती और उसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन करना होगा. उन्होंने कहा कि पिछले साल पार्टी में विभाजन के कारण शिवसेना के वोट विभाजित हो गए थे, लेकिन मतदाताओं के भरोसे को फिर से जीता जा सकता है.

कीर्तिकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीजेपी अपने बल पर महाराष्ट्र में शासन नहीं कर पाई और न कर पाएगी. इसे शिवसेना के साथ गठबंधन करना होगा क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन (शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और बीजेपी) के पास प्रतिबद्ध वोट बैंक है.’’

शिवसेना सांसद का दावा
मुंबई से सांसद कीर्तिकर ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में कोई भी एक दल अपने बल पर शासन नहीं कर सकता, चाहे वह बीजेपी हो, शिवसेना या एनसीपी (NCP) हो. उन्होंने दावा किया, ‘‘एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने बल पर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए.’’ शिवसेना संसदीय दल के नेता ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह लोगों के मनोरंजन का साधन बन गए हैं.

कौन हैं शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर?
गजानन कीर्तिकर शिवसेना नेता हैं और मुंबई में मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद हैं. वह 2014 के आम चुनावों में कांग्रेस के गुरुदास कामत को 1,83,028 मतों के अंतर से हराकर 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए और 2019 में संजय निरुपम के खिलाफ जीत हासिल की. गजानन कीर्तिकर ने स्थानीय निवासियों को नौकरी दिलाने में मदद करने के लिए स्थानिय लोकाधिकार समिति की शुरुआत की.

मुंबई में जोगेश्वरी में एसआरपीएफ ग्राउंड के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान था. भारत में कबड्डी का व्यावसायीकरण करने की कोशिश करके इसे बढ़ावा देने की कोशिश में उनके प्रयासों की सराहना की जाती है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'वे गलत पार्टी में हैं', विजय शिवतारे ने अजित पवार को दिया शिंदे गुट में शामिल होने का न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget