एक्सप्लोरर

Mahrashtra: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बारिश का कहर, बहा पुल, संपर्क टूटा, उठ रहे ये सवाल

Gadchiroli Rain: गढ़चिरौली में भारी बारिश से अल्लापल्ली-सिरोंचा राजमार्ग पर बना पुल बह गया, जिससे यातायात ठप हो गया. हर साल मानसून में यहां बाढ़ आती है, जिससे गांव अलग-थलग पड़ जाते हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के दक्षिणी गढ़चिरौली जिले में मूसलाधार बारिश का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. अल्लापल्ली को सिरोंचा से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353C बंद हो गया है. पहली ही बारिश में वैकल्पिक मार्ग पर अनुबंध दर से बना पुल बह गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घंटों तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा.

अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि बारिश यूं ही जारी रही, तो आने वाले दिनों में जिले की स्थिति क्या होगी. हर साल मानसून के दौरान यह इलाका बाढ़ की चपेट में आता है. गांवों का संपर्क टूट जाता है. लोगों तक न अनाज पहुंचता है, न पीने का पानी और न ही स्वास्थ्य सेवाएं.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोमवार को ही जिले के सह-पालक मंत्री आशीष जायसवाल जिला दौरे पर थे. वे नए शिक्षण सत्र के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे दिन जिले के विकास कार्यों की समीक्षा में व्यस्त रहे.

इतना बड़ा हादसा, एक पुल का बह जाना और प्रशासन के किसी भी अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगी. यह दर्शाता है कि योजनाएं केवल कागजों पर बनती हैं, लेकिन जमीन पर न बारिश की कोई तैयारी होती है और न ही सूचना तंत्र सक्रिय नजर आता है.

उठ रहे ये सवाल
• हर साल बारिश से पहले आपदा प्रबंधन की समीक्षा क्यों नहीं होती?
• वैकल्पिक मार्गों की गुणवत्ता की जांच किसने की?
• क्या यह सिर्फ ठेकेदारों की लापरवाही है या अधिकारियों की चुप्पी भी उतनी ही जिम्मेदार है?

जब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक हर साल गढ़चिरौली के ग्रामीणों को बारिश में संपर्क कटाव, भुखमरी और संकट झेलना ही पड़ेगा.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget