एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार या अजित पवार गुट...चुनाव चिह्न किसका? 6 अक्टूबर को EC ने सुनवाई के लिए बुलाया

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एनसीपी के चुनाव चिह्न को लेकर शरद पवार और अजित पवार गुटों के बीच में तकरार चल रही है. अब यह मामला निर्वाचन आयोग द्वारा अगले महीने सुना जाएगा.

 Maharashtra News: निर्वाचन आयोग (Election Commission)  ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रतिद्वंद्वी गुटों को 6 अक्टूबर को सुनवाई के लिए बुलाया है. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व वाले गुट ने एनसीपी नेता शरद पवार (Sharad Pawar) के खिलाफ बगावत कर दी थी. इसके बाद अजित पवार और आठ अन्य विधायक सरकार में शामिल हो गए थे.

सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार के गुट ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा करते हुए निर्वाचन आयोग का रुख किया था. सूत्रों ने बताया कि रिकॉर्ड पर उपलब्ध पूरी जानकारी पर उचित विचार करने के बाद आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि एनसीपी में दो प्रतिद्वंद्वी गुट हैं जिसमें एक का नेतृत्व शरद पवार और दूसरे का नेतृत्व अजित पवार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चूंकि प्रत्येक गुट पार्टी होने का दावा कर रहा है, इसलिए इस मामले में चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968 के पैरा 15 के तहत आयोग द्वारा निर्धारण की जरूरत है.

इस नियम के तहत होगी सुनवाई
चुनाव आयोग ने दोनों समूहों को कहा है कि वे 6 अक्टूबर को मामले में सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से आएं या फिर अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित दर्ज कराएं. उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि आयोग अब चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश के पैरा 15 के तहत सुनवाई शुरू करेगा. बता दें कि अजित पवार ने न केवल पार्टी पर अपना दावा किया था बल्कि अपने चाचा शरद पवार को सन्यास लेने तक का सुझाव दे दिया था. जिसके बाद पवार परिवार के भीतर काफी तकरार देखने को मिली थी और शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने अपने भाई को आड़े हाथों लिया था. हालांकि इस तकरार के बीच अजित पवार ने सरकार में दो महीने पूरे कर लिए हैं.

ये भी पढ़ें-  Mumbai: दिल्ली की फैशन डिजाइनर से मुंबई में व्यवसायी दोस्त ने किया रेप, आरोपी के घर रुकी थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget