एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह न मिलने से शिवसेना के कई विधायक नाराज, एकनाथ शिंदे क्या बोले?

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बाद एकनाथ शिंदे ने नाराज नेताओं को भविष्य पर विचार करने की चेतावनी दी. उन नेताओं को धीरज रखने की सलाह दी जो पार्टी की आलोचना कर रहे हैं.

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों के 23 दिन बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट आखिरकार तैयार हो गई है. रविवार (15 दिसंबर) को नई कैबिनेट के मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर ली. इस बीच अब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में नाराजगी के सुर उठने लगे हैं. कई नेताओं ने मंत्री पद न मिलने परपार्टी की आलोचना की है. इसको लेकर एकनाथ शिंदे खुद अपने नेताओं पर भड़क गए.

एबीपी माझा की रिपोर्ट के अनुसार, एकनाथ शइंदे ने पार्टी की आलोचना करने वाले अपने नेताओं के भविष्य के बारे में अलग ढंग से सोचना का फैसला लिया है. उन्होंने नेताओं को आश्वस्त किया है कि सबके काम का सम्मान होगा, वह किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. सही समय पर सबको न्याय मिलेगा. 

'धैर्य रखने वालों को ही मिलेगी जिम्मेदारी'- एकनाथ शिंदे
गौरतलब है कि शिंदे गुट के दीपक केसरकर को कैबिनेट में दोबारा जगह नहीं दी गई है. हालांकि, केसरकर ने इसको लेकर नाराजगी नहीं जताई. उनकी उदारता की एकनाथ शिंदे ने भी सराहना की. वहीं, उनका उदाहरण देकर असंतुष्ट विधायकों को समझाने की कोशिश की. 

सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे अपने उन विधायकों से नाराज हैं जो मीडिया में जाकर शिवसेना की आलोचना कर रहे हैं या अपनी नाराजगी जता रहे हैं. इन विधायकों पर इसका बुरा असर पड़ने की आशंका है. एकनाथ शिंदे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में विश्वास और धैर्य रखने वालों को ही पार्टी में पद दिया जाएगा. 

मुंबई से शिंदे गुट का एक भी विधायक कैबिनेट में नहीं
शिवसेना के एक भी मुंबई विधायक को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है. पिछली बार दीपक केसरकर को संरक्षक मंत्री बनाया गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन इतना शानदार नहीं रहा. इसकी मार लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर पड़ी. माना जा रहा है कि इसलिए केसरकर को इस साल कैबिनेट से बाहर रखा गया है. दूसरी ओर यह बात सामने आई है कि मंत्री पद के इच्छुक प्रकाश सुर्वे भी नाराज हैं.

शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के मंत्री
1. उदय सामंत- कैबिनेट मंत्री 
2. प्रताप सरनाइक- कैबिनेट मंत्री 
3. शंभूराज देसाई- कैबिनेट मंत्री 
4. भरत गोगवले- कैबिनेट मंत्री 
5. दादा भुसे- कैबिनेट मंत्री 
6. प्रकाश अबिटकर- कैबिनेट मंत्री
7. गुलाबराव पाटील- कैबिनेट मंत्री  
8. संजय राठौड़ - कैबिनेट मंत्री 
9. संजय शिरसाट - कैबिनेट मंत्री 
10. योगश कदम- राज्य मंत्री 
11. आशीष जयसवाल- राज्य मंत्री

यह भी पढ़ें: कैसी है CM देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट? नए चेहरों के साथ दिग्गज नेताओं का बैलेंस, मंत्रियों के बारे में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget