एक्सप्लोरर

नाराजगी की खबरों के बीच एकनाथ शिंदे का BJP को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली चुनाव पर लिया ये फैसला

Eknath Shinde Supports BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने रुख साफ कर दिया है. शिंदे ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को समर्थन देगी.

Eknath Shinde News: नाराजगी की खबरों के बीच शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है. इस संबंध में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी है.

पत्र में उन्होंने कहा, ''उनकी पार्टी (शिवसेना) ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सभी उम्मीदवारों को सक्रिय रूप से समर्थन देने का फैसला किया है.''

पत्र में एकनाथ शिंदे ने और क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा, ''मैंने शिवसेना दिल्ली इकाई को बीजेपी राज्य इकाई के साथ मिलकर चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है.''

एकनाथ शिंदे ने कहा, ''मेरे नेतृत्व में शिवसेना हिंदूहृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा का प्रतीक रही है. इस विरासत का अनुसरण करते हुए, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के एक सक्रिय और गौरवान्वित सदस्य हैं.''

बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार में शामिल अजित पवार की एनसीपी दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रही है. 

क्यों नाराज हुए एकनाथ शिंदे?

एकनाथ शिंदे को लेकर दावा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से पालक मंत्रियों के ऐलान के बाद से वो नाराज हैं. कहा जा रहा है कि उनकी पार्टी को जिलों के मंत्री के ऐलान में शिवसेना को तव्वजों नहीं मिली. सूत्रों ने बताया कि शिंदे सतारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए हैं.

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को महाराष्ट्र के 36 जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की घोषणा की थी. हालांकि, एक दिन बाद नासिक और रायगढ़ के लिए इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई. एनसीपी की अदिति तटकरे को रायगढ़ का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया. इसकी वजह से शिवसेना नेता भरत गोगावाले नाराज हो गए. बीजेपी नेता गिरीश महाजन को नासिक जिले की जिम्मेदारी दी गई.

एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरों के बाद मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और गिरीश महाजन उनसे मिलने और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए दरेगांव के लिए रवाना हो गए.

जालना में इस बात को लेकर नाराज दिखे डिप्टी सीएम अजित पवार, प्रशासन को लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget