एक्सप्लोरर

Eknath Shinde Profile: कभी ऑटो चलाते थे एकनाथ शिंदे, अब बने महाराष्ट्र के सीएम

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर अब विराम लग गया है.एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने.

Eknath Shinde Maharashtra New Chief Minister: महाराष्ट्र में काफी समय से चल रहा सियासी संकट अब थम गया. बीजेपी नेता देंवेंद्र फणडवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला एलान किया कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे. इसके बाद गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. महाराष्ट्र में ठाणे की सड़कों पर कभी ऑटो चलाने वाले एकनाथ शिंदे अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं. ठाणे शहर में ऑटो चलाने वाले शिंदे ने शिवसेना के जरिए राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे बढ़ते चलते गए.

साल 1964 में जन्मे शिंदे मराठा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने अपने जीवनयापन के लिए जल्दी शिक्षा छोड़ दी थी. हालांकि साल 2014 में बीजेपी-शिवसेना सरकार में मंत्री बनने के बाद शिंदे ने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की और यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र से ग्रेजुएशन किया. शिंदे शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे और शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख आनंद दिघे के संपर्क में आने के बाद साल 1980 के दशक में शिवसेना में शामिल हो गए.

साल 1997 से शिंदे ने की राजनीतिक करियर की शुरुआत

शिंदे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1997 में की थी जब वे पहली बार ठाणे नगर निगम के लिए पार्षद चुने गए थे. साल 2001 में वह ठाणे नगर निगम में सदन के नेता बने और 2002 में दूसरी बार ठाणे नगर निगम के लिए चुने गए. उन्होंने साल 2004 में पहली बार ठाणे के कोपरी-पछपाखडी निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता और तब से लगातार चार बार जीतकर विधायक रहे हैं. एकनाथ शिंदे ने राजनीति में कदम रखने के बाद बेहद कम समय में ठाणे-पालघर क्षेत्र में शिवसेना के प्रमुख नेता के तौर पर अपनी पहचान बनायी. उन्हें जनता से जुड़े मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने के लिए पहचाना जाता है.

शिंदे को उनकी 2014 की जीत के बाद शिवसेना के विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था और फिर नवंबर 2019 में उद्धव ठाकरे के एमवीए सरकार के मुख्यमंत्री बनने से पहले महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था.  शिंदे को 2019 में एमवीए सरकार में शहरी विकास और लोक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम) के लिए कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और वह वर्तमान में शहरी मामलों के मंत्री हैं.

Bombay HC: उद्धव ठाकरे के खिलाफ दायर PIL को बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया रद्द, याचिका में की गई थी ये मांग

Maharashtra Politics : 'मैं भी हमेशा याद रखूंगा', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राज ठाकरे का ये भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget