एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के यहां डिनर पर पहुंचे उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे ने कसा तंज- 'ऐसे नेता के यहां चले गए जिसने...'

Eknath Shinde News: एकनाथ शिंदे का कहना है कि उद्धव ठाकरे ने उनके लिए 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल किया था, जबकि वह खुद राहुल गांधी और कांग्रेस का समर्थन करते हैं, जिन्होंने बाल ठाकरे का अपमान किया.

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार (7 अगस्त) को अपने धुर विरोधी उद्धव ठाकरे पर बड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे उस कांग्रेस का समर्थन करते हैं, जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे का अपमान किया. एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का मताधिकार ‘छीनने’ वाले पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एमएस गिल को कांग्रेस ने ‘पुरस्कृत’ किया था.

उद्धव ठाकरे ने एक समय में एकनाथ शिंदे को 'देशद्रोही' करार दिया था. इसकी आलोचना करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह उद्धव ठाकरे थे जिन्होंने बाल ठाकरे के हिंदुत्व आदर्शों के साथ समझौता किया था.

'उस नेता के आवास पर गए जिसने बाल ठाकरे के अपमान किया'
पीटीआई भाषा से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी के आवास पर डिनर का जिक्र किया. डिनर में शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के शामिल हुए थे. इसपर एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘‘यह आश्चर्यजनक है कि वह उस पार्टी के नेता के आवास पर जा रहे हैं जिसने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का मताधिकार छीनने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया.’’

शिंदे ने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त गिल को संप्रग सरकार में मंत्री पद देकर ‘पुरस्कृत’ किया, जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे को मताधिकार से वंचित किया था.

उद्धव ठाकरे के सामने रखे कई सवाल
उद्धव पर निशाना साधते हुए शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘आप उन लोगों से मिल रहे हैं जिन्होंने बालासाहेब का अपमान किया, आप उन लोगों से मिल रहे हैं जिन्होंने सावरकर का अपमान किया, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठाए.’’

उन्होंने ठाकरे के ‘गद्दार’ वाले बयान पर एकनाथ शिंदे
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उद्धव ठाकरे ही थे, जिन्होंने 2019 के महाराष्ट्र चुनाव में लोगों के जनादेश को धोखा दिया और कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिला लिया. उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे द्वारा इस्तेमाल किया गया शब्द उनके लिए बिलकुल सही है. 2019 में महाराष्ट्र ने शिवसेना-बीजेपी को सरकार बनाने का जनादेश दिया था. उन्होंने किसके साथ गठबंधन किया? कांग्रेस के साथ, सिर्फ स्वार्थ के लिए, मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए. वह मेरे लिए जिस शब्द का इस्तेमाल करते हैं - विश्वासघाती, गद्दार - वह बिलकुल उन पर लागू होता है.’’

'उद्धव ठाकरे को विपक्ष का नेता बनने के लिए भी वोट नहीं मिले'
एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने 2024 के विधानसभा चुनाव में असली गद्दारों को सबक सिखाया. एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘‘उन्हें विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता पाने के लिए भी जनादेश नहीं मिला. महाराष्ट्र की जनता ने चुनाव परिणामों के माध्यम से राज्य के असली गद्दारों पर मुहर लगा दी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget