एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दिखाओ 56 इंच का सीना, पता चलेगा...'

Waris Pathan News: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पचास फीसदी टैरिफ लगा दिया और पीएम नरेंद्र मोदी खामोश बैठे हैं.

अमेरिका की ओर से भारत पर टैरिफ बढ़ाने के मसले पर महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमाई हुई है. असदुद्दीन औवैसी की पार्टी AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने इस मसले को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि दिखाओ 56 इंच का सीना, दिखाओ लाल आंखें, पता चलेगा ट्रंप को. अबकी बार ट्रंप सरकार, नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी, ये सारी चीजें थी तो उसका रिटर्न गिफ्ट उसने दे दिया. 

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, ''ट्रंप ने पचास फीसदी टैरिफ लगा दिया और पीएम नरेंद्र मोदी खामोश बैठे हैं. इससे कितना नुकसान भारतीयों को होगा, ये आपने कभी सोचा है क्या? यहां से जो समान वहां जाता था वो वहां महंगा बिकेगा. लोग कम खरीदेंगे. लोग कम खरीदेंगे तो उत्पादन कम होगा. उत्पादन कम होगा तो जो लोग यहां पर काम कर रहे हैं, उन्हें काम नहीं मिलेगा.''

अब भारत की फॉरेन पॉलिसी क्या है- वारिस पठान

उन्होंने सवाल किया, ''अब भारत की फॉरेन पॉलिसी क्या है? क्या फॉरेन पॉलिसी सही है? पीएम को आकर बताना चाहिए. देश के लोगों की आपको तो कोई फिक्र ही नहीं है. बस उद्योगपतियों की मदद करनी है.''

बीजेपी के वोट जिहाद के आरोपों पर क्या बोले पठान?

बीजेपी के वोट जिहाद के आरोपों पर वारिस पठान ने कहा, ''सबसे पहले तो इनको जिहाद का मतलब ही नहीं पता है. कभी लव जिहाद की बात करेंगे, कभी हाउसिंग जिहाद की बात करेंगे, कभी लैंड जिहाद की बात करेंगे तो कभी वोट जिहाद की बात करेंगे. जहां इनको दिखा मुसलमान हैं तो ये जिहाद के साथ उसको जोड़ देते हैं.''

बेरोजगारी, किसानों की खुदुकशी पर इनके पास जवाब नहीं- पठान

उन्होंने आगे कहा, ''महाराष्ट्र के अंदर आज जो मुख्य मुद्दे हैं, सीएम देवेंद्र फडणवीस से पूछो कि तीन महीने में उनके राज्य में कितने किसानों ने आत्महत्या की. उसके बारे में इनके पास जवाब नहीं है. बेरोजगारी बढ़ती जा रही है उसके बारे में जवाब नहीं है. बस अपने कुछ नफरती चिंटुओं को छोड़ दिया है जो आए दिन मुसलमानों के खिलाफ अनाप शनाप बकवास करते रहते हैं और अपनी गंदी राजनीति चमकाते हैं.''

वारिस पठान ने आरोप लगाते हुए कहा, ''अनाप शनाप बोलने वाले को मिनिस्टर बना दिया जाता है और मंत्री बनने के बाद भी वो अनाप शनाप ही बोलते हैं. महाराष्ट्र विधानसभा में ही मारामारी हो रही है और आपको जिहाद दिख रहा है? उनके मंत्री ने ही सदन में कहा था कि 'लव जिहाद' जैसा कोई टर्म ही नहीं है.''

'राहुल गांधी के आरोपों पर EC को स्पष्टीकरण देना चाहिए'

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, ''राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए. देश जानना चाहता है कि सच क्या है. सच जनता के सामने आना चाहिए.''

 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget