एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में हलचल, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे से की मुलाकात, सियासी मायने खास

Eknath Shinde meets Raj Thackeray: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एमएनएस चीफ राज ठाकरे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (15 अप्रैल) को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. एबीपी माझा के मुताबिक, राज ठाकरे के घर डिनर में भी एकनाथ शिंदे शामिल हुए. दोनों नेताओं की मुलाकात के सियासी मायने भी खास हैं.

मुलाकात के क्या हैं सियासी मायने?

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा होने लगी थी कि राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच अनबन हो गई है. महाराष्ट्र की माहिम विधानसभा सीट से राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे को मैदान में उतारा था. यहां से एकनाथ शिंदे ने सदा सरवणकर को टिकट दे दिया. ऐसी चर्चा भी हुई कि अमित ठाकरे के लिए शिंदे अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. नतीजों में उद्धव गुट के महेश बलिराम सावंत  जीत गए. 

अपने तल्ख तेवर के लिए मशहूर राज ठाकरे को लेकर ऐसा कहा गया कि शिंदे गुट की तरफ से उम्मीदवार वापस नहीं लिए जाने से नाराज हो गए. लेकिन अब ताजा तस्वीर ने उन चर्चाओं को ठंडा कर दिया.

शिवसेना और MNS के बीच होगा गठबंधन?

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे के बीच ये पहली मुलाकात थी. एबीपी माझा के मुताबिक, सूत्रों की मानें तो बीते कुछ दिनों से एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राज ठाकरे के एमएनएस के बीच गठबंधन हो सकता है. बीएमसी चुनाव से पहले दोनों दलों के साथ आने की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में इन दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात का सियासी नतीजा क्या निकलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं. 

विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट से ज्यादा सीटें जीतकर खुद की पार्टी को स्थापित कर दिया. अब चुनौती बीएमसी चुनाव में उद्धव गुट के मुकाबले की है. बीएमसी में उद्धव ठाकरे की पार्टी की पकड़ मजबूत है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget